मेमोरी चिप्स की कॉस्ट बढ़ने से जल्द महंगे हो सकते हैं स्मार्टफोन्स

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स वाले हैंडसेट्स के प्राइसेज में ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 नवंबर 2025 23:40 IST
ख़ास बातें
  • AI फीचर्स वाले हैंडसेट्स के प्राइसेज में ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है
  • सैमसंग ने स्मार्टफोन मेमोरी चिप्स के प्राइसेज को 60 प्रतिशत तक बढ़ाया है
  • स्मार्टफोन्स के प्राइसेज पर इसका असर दिखना शुरू हो गया है

हाल ही में सैमसंग ने अपने स्मार्टफोन मेमोरी चिप्स के प्राइसेज को 60 प्रतिशत तक बढ़ाया है

अगले कुछ महीनों में स्मार्टफोन्स को खरीदना महंगा हो सकता है। इसका कारण स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल होने वाले मेमोरी चिप जैसे महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स की कॉस्ट बढ़ना है। बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स वाले हैंडसेट्स के प्राइसेज में ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है। 

AI फोकस्ड डेटा सेंटर्स बनाने के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ने से मेमोरी चिप्स की डिमांड बढ़ी है। Reuters की एक रिपोर्ट में चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi के प्रेसिडेंट. Lu Weibing के हवाले से बताया गया है कि सैमसंग जैसी मेमोरी चिप्स बनाने वाली कुछ बड़ी कंपनियों ने स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल होने वाले मेमोरी चिप्स के फैब्रिकेशन को घटाया है और डेटा सेंटर्स से जुड़े DDR चिप्स को बनाने पर अधिक जोर दिया जा रहा है। इससे स्मार्टफोन्स के मेमोरी चिप्स की सप्लाई में कमी हो गई है और इन चिप्स के प्राइस बढ़ गए हैं। Weibing ने बताया, "अगले वर्ष यह दबाव अधिक हो सकता है। प्रोडक्ट के प्राइसेज में काफी बढ़ोतरी हो सकती है।" 

हाल ही में सैमसंग ने अपने स्मार्टफोन मेमोरी चिप्स के प्राइसेज को 60 प्रतिशत तक बढ़ाया है। इस बढ़ोतरी का असर स्मार्टफोन्स के प्राइसेज पर भी दिखना शुरू हो गया है। हाल ही में लॉन्च की गई Oppo Find X9 सीरीज और OnePlus 15 के प्राइसेज इन स्मार्टफोन्स के पिछले वर्जन की तुलना में ज्यादा हैं। Oppo Find X9 का शुरुआती प्राइस 74,999 रुपये का है। कंपनी ने Find X8 को 69,999 रुपये के शुरुआती प्राइस पर पेश किया था। इसके अलावा OnePlus 15 का प्राइस भी पिछले वर्जन की तुलना में लगभग 3,000 रुपये बढ़ाया गया है। 

इन दोनों स्मार्टफोन्स में AI से जुड़े फीचर्स दिए हैं। हाल ही में देश में iQOO की यूनिट के CEO, Nipun Marya ने Gadgets 360 को बताया था कि अगर रॉ मैटीरियल की कॉस्ट ज्यादा होती है तो स्मार्टफोन्स के प्राइसेज बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा था कि अगर कॉस्ट में पांच से 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होती तो इसका भार उठाया जा सकता था लेकिन इससे ज्यादा बढ़ोतरी होने पर ऐसा करना मुश्किल है। देश में पिछली तिमाही में अधिक फीचर्स वाले प्रीमियम सेगमेंट के स्मार्टफोन्स की डिमांड मजबूत रही है। इस बढ़ोतरी का बड़ा असर इन स्मार्टफोन्स पर पड़ सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.