• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े

भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े

पहली छमाही में 10,000 रुपये से 20,000 रुपये की प्राइस कैटेगरी में शिपमेंट्स लगभग 20 प्रतिशत घटी हैं। पिछले कुछ वर्ष वर्षों में इस सेगमेंट में यह सबसे बड़ी गिरावट है। इस कैटेगरी में शिपमेंट्स में बढ़ोतरी हुई है

भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े

स्मार्टफोन मार्केट में 10,000 रुपये से कम के सेगमेंट में औसत 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है

ख़ास बातें
  • इस वर्ष की पहली छमाही में स्मार्टफोन्स के प्राइस औसत 16% बढ़े हैं
  • हाल में 380 से ज्यादा स्मार्टफोन मॉडल्स का प्राइस महंगा हुआ है
  • इस मार्केट में बजट सेगमेंट पर प्राइस में बढ़ोतरी का ज्यादा असर हुआ है
विज्ञापन

देश के स्मार्टफोन मार्केट में हैंडसेट कंपनियों के बीच प्राइस बढ़ाने की रेस लगी है। आईफोन बनाने वाली Apple के अलावा OnePlus, Samsung, Vivo, Realme और iQOO जैसी कई स्मार्टफोन कंपनियों ने इस वर्ष की पहली छमाही में प्राइसेज में बढ़ोतरी की है। इन कंपनियों ने नए स्मार्टफोन्स को ज्यादा प्राइस पर लॉन्च करने के साथ ही मौजूदा स्मार्टफोन्स के प्राइसेज भी बढ़ाए हैं। 

मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में स्मार्टफोन्स के प्राइसेज में औसत 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, OnePlus ने प्राइसेज में इस औसत से आधा या आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही OnePlus ने दूसरी तिमाही में ऑनलाइन रिटेल चैन्स पर 20,000 रुपये से कम की रेंज में टॉप पांच स्मार्टफोन ब्रांड्स में भी जगह बनाई है। हालांकि, यह बताना जरूरी है कि इस रिपोर्ट को OnePlus के साथ कोलेब्रेशन में Counterpoint की ओर से बनाए गए व्हाइट पेपर से निष्कर्षों के आधार पर तैयार किया गया है। इस रिपोर्ट में प्राइसेज में बढ़ोतरी के स्मार्टफोन मार्केट पर असर के बारे में जानकारी दी गई है। Counterpoint का अनुमान है कि मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की शॉर्टेज की समस्या का जल्द समाधान होने की कम संभावना है। 

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि स्मार्टफोन मार्केट में 10,000 रुपये से कम के सेगमेंट में औसत 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस बजट सेगमेंट पर प्राइस में बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर पड़ा है। स्मार्टफोन मार्केट में 45,000 रुपये से कम प्राइस वाली कैटेगरी में इसका सबसे कम असर हुआ है। पहली छमाही में इस कैटेगरी में प्राइसेज में औसत नौ प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल में 380 से ज्यादा स्मार्टफोन मॉडल्स का प्राइस महंगा हुआ है। 

पहली छमाही में 10,000 रुपये से 20,000 रुपये की प्राइस कैटेगरी में शिपमेंट्स लगभग 20 प्रतिशत घटी हैं। पिछले कुछ वर्ष वर्षों में इस सेगमेंट में यह सबसे बड़ी गिरावट है। स्मार्टफोन मार्केट में 20,000 रुपये से ज्यादा प्राइस वाली कैटेगरी पर कम असर पड़ा है। इस कैटेगरी में शिपमेंट्स में बढ़ोतरी हुई है। इसके पीछे एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑफर हो सकते हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  3. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  4. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  5. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  6. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  7. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  8. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  9. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  10. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »