Samsung की Galaxy S24 FE को जल्द लॉन्च करने की तैयारी, Galaxy S23 FE से हो सकता है महंगा

यह पिछले वर्ष अक्टूबर में पेश किए गए Galaxy S23 FE की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 सितंबर 2024 19:24 IST
ख़ास बातें
  • यह पिछले वर्ष अक्टूबर में पेश किए गए Galaxy S23 FE की जगह लेगा
  • Galaxy S24 FE में 4,565 mAh की बैटरी दी जा सकती है
  • इसके फ्रंट में 10 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है

इसमें 6.7 इंच डिस्प्ले 1,900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का Galaxy S24 FE जल्द लॉन्च हो सकता है। यह पिछले वर्ष अक्टूबर में पेश किए गए Galaxy S23 FE की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसमें एल्युमीनियम फ्रेम और ग्लास का रियर पैनल हो सकता है। 

Win Future की एक रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy S24 FE का प्राइस Galaxy S23 FE से ज्यादा हो सकता है। यूरोप में इस स्मार्टफोन के 8 GB + 128 GB के वेरिएंट को 799 यूरो में लाया जा सकता है। यह Galaxy S23 FE के समान वेरिएंट की तुलना में लगभग 100 डॉलर ज्यादा है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन Galaxy S23 FE के समान हो सकता है। 

हाल ही में Galaxy S24 FE को Wireless Power Consortium (WPC) के डेटाबेस पर इस देखा गया था। इससे इस स्मार्टफोन में 15 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट होने का पता चला है। इसमें दाएं कोने पर वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट वर्टिकल तरीके से लगाई है। Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy S24 FE को UV Rheinland सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच डिस्प्ले 1,900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिल सकती है। 

इस स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। Galaxy S24 FE के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। हाल ही में Android Headlines की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि इस स्मार्टफोन को पांच कलर्स में लाया जा सकता है। कंपनी की वेबसाइट पर इसके लिए दो अन्य कलर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। इसके फ्रंट में होल-पंच डिस्प्ले है। इसके रियर में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इस रिपोर्ट में इसकी प्रमोशनल इमेज को लीक किया गया था।  Galaxy S24 FE में 4,565 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन के लिए फ्रांस में सैमसंग की वेबसाइट पर एक सपोर्ट पेज लाइव हो गया है। इस सपोर्ट पेज पर मॉडल नंबर SM-S721B दिया गया है। इसमें डुअल-सिम होने की पुष्टि हुई है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • A flagship-level camera system that can shoot 8K videos
  • Great display that is very bright in daylight
  • IP68 water and dust resistance
  • Bad
  • Thick bezels
  • Slow Charging at 25W
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  6. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  7. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  9. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.