Samsung की ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, सीमित संख्या में हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 नवंबर 2025 13:23 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के पहले ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन की कम मैन्युफैक्चरिंग हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन को Samsung Galaxy Z TriFold कहा जा रहा है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

यह एक सांकेतिक इमेज है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Samsung का ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में कंपनी ने  एशिया पैसेफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (APEC) समिट में इस स्मार्टफोन को प्रदर्शित किया था। इसे Samsung Galaxy Z TriFold कहा जा रहा है। सैमसंग के इस पहले ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन की सीमित संख्या में मैन्युफैक्चरिंग की जा सकती है। 

एक मीडीय रिपोर्ट में बताया है कि सैमसंग ने इस स्मार्टफोन के लगभग 30,000 पार्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग की है। यह किसी फ्लैगशिप स्मार्टफोन की सामान्य मैन्युफैक्चरिंग से काफी कम है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि Samsung Galaxy Z TriFold की शुरुआत में कम संख्या में मैन्युफैक्चरिंग हो सकती है। इसके लिए कस्टमर्स के रिस्पॉन्स देखने के बाद कंपनी इसकी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने के बारे में फैसला कर सकती है। इस स्मार्टफोन में दो सेक्शन में फोल्ड करने के लिए डुअल इनवर्ड-फोल्डिंग हिंजेज हैं। यह फोल्ड होने पर सामान्य बार स्टाइल वाले स्मार्टफोन के शेप के समान है और कंपनी के Galaxy Z Fold 7 जैसा है। इसमें तीन साइड-बाय-साइड स्क्रीन्स दी गई हैं जिन्हें Z स्टाइल में फोल्ड किया जा सकता है। 

सैमसंग की सप्लाई चेन से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन के लिए कोई फॉलो-अप ऑर्डर्स नहीं दिए गए हैं। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। कंपनी के Galaxy Z Fold 7 को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस वजह से इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग को भी बढ़ाया गया है। 

दक्षिण कोरिया में सैमसंग की ओर से दाखिल किए गए एक पेटेंट से पता चला है कि Samsung Galaxy Z TriFold में तीन बैटरी हो सकती हैं। इसमें प्रत्येक पैनल में एक बैटरी है जो आपस में रिबन केबल्स से जुड़ी हैं। इसकी प्रत्येक बैटरी का साइज पहले से तीसरे तक बढ़ रहा है, जिससे इस ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन में सैमसंग के मौजूदा Galaxy फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की तुलना में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी मिल सकती है। Samsung Galaxy Z TriFold को पूरी तरह अनफोल्ड करने डिस्प्ले 9.96 इंच और फोल्ड करने पर 6.54 इंच का हो सकता है। पिछले वर्ष चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Huawei ने पहले ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Mate XT Ultimate Design को पेश किया था। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  2. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  3. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  4. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  5. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  6. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  7. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  8. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  9. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  10. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.