Samsung की पहला ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, Huawei को मिलेगी टक्कर

चीन की स्मार्टफोन मेकर Huawei ने सितंबर में पहला ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन पेश किया था। हालांकि, Mate XT Ultimate Design को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च नहीं किया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2024 17:41 IST
ख़ास बातें
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
  • इस सेगमेंट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है
  • Huawei ने सितंबर में पहला ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन पेश किया था

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग की ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। कंपनी को ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन से इस मार्केट में अपनी स्थिति मजबूत करने में आसानी हो सकती है। 

डिस्प्ले सप्लाई चेन कंसल्टेंट्स (DSCC) के एनालिस्ट, Ross Young ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि इस स्मार्टफोन को 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें तीन स्क्रीन और दो हिंज हो सकते हैं। यह स्मार्टफोन Huawei के Mate XT Ultimate Design को टक्कर दे सकता है। चीन की स्मार्टफोन मेकर Huawei ने सितंबर में पहला ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन पेश किया था। हालांकि, Mate XT Ultimate Design को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च नहीं किया गया है। इससे पहले ZDNet Korea ने एक रिपोर्ट में स्मार्टफोन इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से बताया था कि सैमसंग की योजना एक एंट्री-लेवल क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ दो बार फोल्ड होने वाली स्क्रीन वाला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन लाने की है। 

Huawei को चीन में Mate XT Ultimate Design के लिए जोरदार डिमांड मिल रही है। इस स्मार्टफोन को 16 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस CNY 19,999 (लगभग 2,35,900 रुपये) का है। इसके 512 GB और 1 TB की स्टोरेज वाले वेरिएंट्स के प्राइसेज क्रमशः CNY 21,999 (लगभग 2,59,500 रुपये) और CNY 23,999 (लगभग 2,83,100 रुपये) हैं। Mate XT Ultimate Design को Red और Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

डुअल सिम वाला यह स्मार्टफोन HarmonyOS 4.2 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसकी स्क्रीन अनफोल्ड करने पर 10.2 इंच (3,184 x 2,232 पिक्सल) की है। इस स्मार्टफोन की फ्लेक्सिबल LTPO OLED स्क्रीन एक बार फोल्ड करने पर 7.9 इंच (2,048 x 2,232 पिक्सल) और दूसरी बार फोल्ड करने पर 6.4 इंच (1,008 x 2,232 पिक्सल) की है। Mate XT Ultimate Design में बाहर की ओर 50 मेगापिक्सल का कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) और f/1.2 और f/4.0 के बीच अपार्चर के साथ है। इसमें f/2.2 अपार्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5.5x ऑप्टिकल जूम और f/3.4 अपार्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5600 एमएएच

ओएस

HarmonyOS 4.2

रिज़ॉल्यूशन

1008x2232 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  8. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  8. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  10. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.