• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung जुलाई में लॉन्च कर सकती है Galaxy Z Flip 5 5G, लीक हुए स्पेसिफिकेशंस और प्राइस

Samsung जुलाई में लॉन्च कर सकती है Galaxy Z Flip 5 5G, लीक हुए स्पेसिफिकेशंस और प्राइस

अमेरिका में इसका प्राइस Galaxy Z Flip 4 के समान होने की संभावना है। यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड One UI 5.1 के साथ हो सकता है

Samsung जुलाई में लॉन्च कर सकती है Galaxy Z Flip 5 5G, लीक हुए स्पेसिफिकेशंस और प्राइस

कंपनी ने पिछले वर्ष Galaxy Z Flip 4 को 999 डॉलर के प्राइस पर लॉन्च किया था

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को 26 या 27 जुलाई को लॉन्च किया जा सकता है
  • इसे 128 GB और 256 GB स्टोरेज में पेश करने की संभावना है
  • सैमसंग के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की बैटरी 3,700 mAh की हो सकती है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung ने जुलाई में गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट आयोजित करने की घोषणा की है। इसमें Samsung Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के लॉन्च होने की संभावना है। कंपनी ने पिछले वर्ष Galaxy Z Flip 4 को 999 डॉलर के प्राइस पर लॉन्च किया था। 

कंपनी के आगामी Galaxy Z Fold 5 के बारे में एक टिप्सटर Yogesh Brar (@heyitsyogesh) ने एक ट्विटर पोस्ट के जरिए स्पेसिफिकेशंस और प्राइस का संकेत दिया है। अमेरिका में इसका प्राइस Galaxy Z Flip 4 के समान होने की संभावना है। यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड One UI 5.1 के साथ हो सकता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ 8 GB का RAM और 256 GB तक स्टोरेज मिल सकती है। इस स्मार्टफोन को 26 या 27 जुलाई को लॉन्च किया जा सकता है। इस फोल्डेबल क्लैमशेल स्मार्टफोन का प्राइस अमेरिका में 999 डॉलर होने की संभावना है। 

Samsung Galaxy Z Flip 5 5G के स्पसिफिकेशंस (संभावित)

इसमें 6.7 इंच फुल HD+ AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसका बाहरी डिस्प्ले 3.4 इंच HD AMOLED मिल सकता है। इसे 128  GB और 256 GB स्टोरेज में पेश करने की संभावना है। सैमसंग के Galaxy Z Flip 4 की तरह इसमें 12 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ डुअल कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसकी 3,700 mAh की बैटरी 25 W चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 

पिछले महीने कंपनी ने भारत में Galaxy A14 4G को लॉन्च किया था। इस बजट स्मार्टफोन में Exynos 850 SoC के साथ 4 GB का RAM और 128 GB तक स्टोरेज है। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Samsung Galaxy A13 की जगह लेगा। Samsung Galaxy A14 का प्राइस 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 13,999 रुपये और 4GB RAM + 128GB स्टोरेज के लिए 14,999 रुपये है। यह ब्लैक, लाइट ग्रीन और सिल्वर कलर्स में उपलब्ध है। डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड One UI पर चलता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लिए चार वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट और दो OS अपडेट उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। 

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Vibrant folding display
  • Excellent build quality
  • Compact when folded
  • Top-tier performance
  • Water-resistant design
  • कमियां
  • Cover screen functionality is still limited
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2640 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Price, Design, Storage, Market, Samsung, Battery, Launch, Display, Twitter, America
नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »