Samsung के Galaxy Z Flip FE में हो सकता है Exynos 2400 चिपसेट

सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की नई सीरीज को जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 शामिल हो सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 मई 2025 23:36 IST
ख़ास बातें
  • इसे एक अफोर्डेबल क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन के तौर पर लाया जा सकता है
  • कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की नई सीरीज जुलाई में लॉन्च हो सकती है
  • इसमें Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 शामिल हो सकते हैं

इसे एक अफोर्डेबल क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन के तौर पर लाया जा सकता है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर सैमसंग का पहला FE सीरीज वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है। कंपनी की योजना Galaxy Z Flip FE को एक अफोर्डेबल क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन के तौर पर लाने की है। इसे आगामी Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 

बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर Samsung का एक स्मार्टफोन मॉडल नंबर - SM-F761N के साथ लिस्ट हुआ है। यह Galaxy Z Flip FE हो सकता है। इस स्मार्टफोन के चिपसेट में 1.96 GHz तक सीमित चार कोर्स, 2.59 GHz के तीन कोर्स, 2.90 GHz के दो कोर्स और 3.21 GHz वाला एक प्राइम कोर है। ये CPU स्पीड Exynos 2400 चिपसेट के साथ जुड़ी हैं। इस लिस्टिंग से सैमसंग के Galaxy Z Flip FE में Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम होने का संकेत मिल रहा है। पिछले वर्ष चुनिंदा रीजंस में कंपनी ने Galaxy S24 और Galaxy S24+ में समान चिपसेट का इस्तेमाल किया था। 

सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की नई सीरीज को जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 शामिल हो सकते हैं। बुक-स्टाइल वाले Galaxy Z Fold 7 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite और क्लैमशेल-स्टाइल वाले Galaxy Z Flip 7 में Exynos 2500 मिल सकता है। हाल ही में टिप्सटर @PandaFlashPro ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया था कि कंपनी ने इन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी है। पिछले वर्ष जुलाई में कंपनी ने Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 को पेश किया था। Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 को जुलाई में चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है। 

इस वर्ष सैमसंग की Galaxy Z Fold 7 की लगभग 20 लाख यूनिट्स और Galaxy Z Flip 7 की लगभग 30 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग करने की योजना है। यह कंपनी की मौजूदा फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग से लगभग 40 प्रतिशत की कटौती है। इसका कारण Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 की सेल्स सैमसंग के अनुमान से कम रहना हो सकता है। Galaxy Z Fold 7 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा हो सकता है। पिछले वर्ष चुनिंदा मार्केट्स में पेश किए गए कंपनी के Galaxy S25 Ultra में समान कैमरा था। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact design
  • Vibrant 120Hz display
  • Capable processor
  • Good overall camera performance
  • Bad
  • Average battery life
  • Recycled design
  • AI features free till 2025
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display with QHD+ resolution
  • Very good performance
  • Good cameras all around
  • Great build quality
  • 12GB RAM
  • Seven years of software support
  • Bad
  • Heats up under heavy use
  • No auto-focus in ultra-wide camera
  • No fast charger in box
  • Battery life is not great
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

डका-कोर

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Base 12GB RAM
  • Improved primary camera
  • Useful AI features
  • 7 years of software support
  • Bad
  • Expensive
  • Cover screen still has limited controls
  • Average battery life
  • Wired charging is still locked at 25W
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

3.40 इंच

Cover Resolution

720x748 पिक्सल

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  3. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  2. कॉल ड्रॉप हुई या आई नेटवर्क में खराबी, अब TRAI MyCall पर कर पाएंगे शिकायत, टेलीकॉम कंपनियों तक जाएगी बात
  3. अब UPI ट्रांजेक्शन के लिए भी जेब करनी होगी खाली, लगेगा चार्ज, संसद में आया बदलाव का बिल
  4. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  5. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  6. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
  7. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
  9. भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.