इंटरनेशनल स्मार्टफोन शिपमेंट्स में Samsung सबसे आगे, Apple का दूसरा स्थान

एपल ने 17 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ तीसरी तिमाही में दूसरा स्थान हासिल किया है। पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी का मार्केट शेयर लगभग 18 प्रतिशत का था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2024 22:30 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग ने यूनिट्स की शिपमेंट्स के लिहाज से पहला स्थान बरकरार रखा है
  • अमेरिकी डिवाइसेज मेकर एपल का दूसरा रैंक है
  • पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की सेल्स तेजी से बढ़ी है

मौजूदा वर्ष की तीसरी तिमाही में सैमसंग का मार्केट शेयर 18 प्रतिशत रहा है

स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल शिपमेंट्स तीसरी तिमाही में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग पांच प्रतिशत बढ़ी हैं। सैमसंग ने यूनिट्स की शिपमेंट्स के लिहाज से ओरिजिनल इक्विपमेंट सप्लायर के तौर पर अपनी पोजिशन को बरकरार रखा है। इसके बाद अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple और चीन की Xiaomi हैं। हालांकि, इन तीनों स्मार्टफोन कंपनियों के मार्केट शेयर में मामूली गिरावट हुई है। 

मार्केट एनालिसिस फर्म Canalys की रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा वर्ष की तीसरी तिमाही में सैमसंग का मार्केट शेयर 18 प्रतिशत रहा है। हालांकि, कंपनी के मार्केट शेयर में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर तीन प्रतिशत की कमी हुई है। एपल ने 17 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ तीसरी तिमाही में दूसरा स्थान हासिल किया है। पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी का मार्केट शेयर लगभग 18 प्रतिशत का था। 
Advertisement

भारत में फेस्टिव सीजन के दौरान स्मार्टफोन की सेल्स में काफी बढ़ोतरी हुई है। फेस्टिव सीजन की पहली सेल 26 सितंबर से 6 अक्टूबर के बीच चली थी। इसमें बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Amazon ने ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल और Flipkart ने बिग बिलियन डेज सेल आयोजित की थी। इस अवधि में अन्य रिटेलर्स ने भी सेल का आयोजन किया था। एक मीडिया रिपोर्ट में TechInsights की ओर से किए गए सर्वे के हवाले से बताया है कि फेस्टिव सीजन की पहली सेल में स्मार्टफोन्स की सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 11 प्रतिशत बढ़ी है। यह सेल 11 दिनों तक चली है। पिछले कुछ वर्षों में इस सेल की अवधि सात-आठ दिनों की थी। स्मार्टफोन्स की सेल्स में वॉल्यूम के लिहाज से सैमसंग का पहला स्थान है। इसने लगभग 20 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल किया है। कंपनी के लिए Galaxy M35, Galaxy S23, Galaxy A14 और Galaxy S23 FE सबसे अधिक बिकने वाले मॉडल्स रहे हैं। 

इस वर्ष फेस्टिव सेल में बढ़ोतरी के पीछे फेस्टिव सीजन की अधिक अवधि, मार्केटिंग स्ट्रैटेजी में सुधार और स्मार्टफोन कंपनियों की ओर से डिस्काउंट बढ़ाना बड़े कारण हैं। हालांकि, सैमसंग को अपने बिजनेस में मुश्किलों का भी सामना करना पड़ रहा है। कंपनी ने कई देशों में अपने वर्कर्स की बड़ी संख्या में छंटनी करने की तैयारी की है। इससे कुछ देशों में कंपनी की वर्कफोर्स में लगभग 10 प्रतिशत की कमी हो सकती है। इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में इस्तेमाल होने वाले मेमोरी चिप्स के मार्केट में SK Hynix जैसे राइवल्स से कड़ी टक्कर मिल रही है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.