Samsung के Galaxy Z Fold 6, Galaxy Z Flip में हो सकता है 25W चार्जिंग के लिए सपोर्ट

Galaxy Z Flip 6 में Exynos 2400 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस वर्ष की शुरुआत में पेश किए गए Galaxy S24 और Galaxy S24+ में समान प्रोसेसर था

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 मार्च 2024 19:42 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग के Galaxy Z Flip 6 में Exynos 2400 प्रोसेसर दिया जा सकता है
  • ये एडवांस्ड AI फीचर्स वाले पहले स्मार्टफोन्स हो सकते हैं
  • इस तरह का फीचर GalaxyAI सुइट में पहले से मौजूद है

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री बढ़ी है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung के Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip को इस वर्ष की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी के आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री बढ़ी है। इस सेगमेंट में सैमसंग का पहला स्थान है। 

इन स्मार्टफोन्स को चीन की कंपल्सरी सर्टिफिकेशन (3C) वेबसाइट से सर्टिफिकेशन मिला है। इस लिस्टिंग से इनकी चार्जिंग सपोर्ट का पता चल रहा है, जो कंपनी के  Galaxy Z Fold 5 and Galaxy Z Flip 5 में चार्जिंग सपोर्ट के समान है। इस लिस्टिंग के अनुसार, इन स्मार्टफोन्स के साथ Samsung EP-TA800 चार्जर दिया जाएगा जिससे 25 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट का संकेत मिल रहा है। 

हाल ही में टिप्सटर Revegnus (@Tech_Reve) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया था कि Galaxy Z Flip 6 में Exynos 2400 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस वर्ष की शुरुआत में पेश किए गए Galaxy S24 और Galaxy S24+ में समान प्रोसेसर था। सैमसंग ने Galaxy S24 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 दिया था। यह फैन-आउट वेफर लेवल पैकेज (FOWLP) का इस्तेमाल करने वाला कंपनी का पहला प्रोसेसर है। इससे पहले कुछ लीक में कहा गया था कि Galaxy Z Flip 6 को लाइट ब्लू, लाइट ग्रीन, येलो और सिल्वर कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

Galaxy Z Flip 6 और Galaxy Z Fold 6 एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स वाले पहले स्मार्टफोन्स हो सकते हैं। सैमसंग के पेटेंट के लिए एक आवेदन से यह संकेत मिला है। इस तरह का फीचर GalaxyAI सुइट में पहले से मौजूद है। पेटेंट के इस आवेदन से कुछ नए फंक्शंस होने का भी पता चल रहा है। इस बारे में दक्षिण कोरिया के पब्लिकेशन Chosun Biz की एक रिपोर्ट (टिप्सटर @Tech_Reve के जरिए) में बताया गया था कि कंपनी की ओर से दिया गया यह पेटेंट का आवेदन कोरिया इंटेलेक्चुल प्रॉपर्टी राइट्स इनफॉर्मेशन सर्विस (KIPRIS) की वेबसाइट पर दिखा है। इन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग का अगला Galaxy Unpacked लॉन्च इवेंट फ्रांस की राजधानी पेरिस में हो सकता है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vibrant displays, folding display is durable
  • Compact design when folded
  • Top-tier performance
  • Fast wireless charging for a foldable
  • Water-resistant design
  • Good quality primary camera
  • Bad
  • Cover screen functionality is limited
  • Battery barely lasts a day
  • Relatively slow wired charging
  • No macro camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality, IPX8 rated
  • Well-optimised software
  • Very good system and gaming performance
  • All-day battery life
  • Reliable cameras
  • Bad
  • Expensive
  • Still feels bulky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2176x1812 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  3. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले, 8000mAh होगी बैटरी! देखें पहली झलक
  4. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  6. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  2. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  3. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले, 8000mAh होगी बैटरी! देखें पहली झलक
  4. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  5. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  6. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  7. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  8. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  10. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.