Samsung Galaxy S9 की तस्वीर लीक, दो रियर कैमरे की मिली झलक

साल खत्म होने के करीब है, इस बीच अगले साल के प्रीमियम स्मार्टफोन के बारे में जानकारी सामने आने लगी है। सबसे पहले हमें सैमसंग गैलेक्सी एस9 के बारे में जानकारी मिली है जिसे प्लस वेरिएंट के साथ 2018 की पहली छमाही में पेश किए जाने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy S9 की तस्वीर लीक, दो रियर कैमरे की मिली झलक
ख़ास बातें
  • 2018 की पहली छमाही में पेश किए जाने की उम्मीद
  • सैमसंग अपने फेसियल रिकग्निशन फीचर पर काम कर रही है
  • सैमसंग गैलेक्सी एस9 में पिछले हिस्से पर होगा फिंगरप्रिंट सेंसर
विज्ञापन
साल खत्म होने के करीब है, इस बीच अगले साल के प्रीमियम स्मार्टफोन के बारे में जानकारी सामने आने लगी है। सबसे पहले हमें सैमसंग गैलेक्सी एस9 के बारे में जानकारी मिली है जिसे प्लस वेरिएंट के साथ 2018 की पहली छमाही में पेश किए जाने की उम्मीद है। एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Samsung Galaxy S9 में इस साल के सैमसंग गैलेक्सी एस सीरीज़ की तुलना में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

बीजीआर का दावा है कि सैमसंग अपने फेसियल रिकग्निशन फीचर पर काम कर रही है। इस फीचर की सीधी भिड़ंत ऐप्पल के ट्रूडेप्थ फीचर से होगी जिसकी झलक हमें आईफोन X में मिली है। एक पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ऐप्पल X के फेसियल रिकग्निशन फीचर को चुनौती देने के लिए सैमंसग अपने आइरिस स्कैनर को बेहतर बनाएगी।

इस फोन के बारे में दावा किया गया है कि पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा है। इससे पहले केजीआई सिक्योरिटी के मिंग ची क्यो ने भी रियर हिस्से पर दो कैमरे होने की बात बताई थी।

नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एस9 में पिछले हिस्से पर होगा फिंगरप्रिंट सेंसर। कहा गया है कि फिंगरप्रिंट सेंसर डुअल कैमरा सेटअप के ठीक नीचे होगा। BGR ने सैमसंग गैलेक्सी एस9 की ग्राफिक्स से बनी तस्वीर भी साझा की है। इस तस्वीर को एक स्मार्टफोन एक्सेसरी बनाने वाली कंपनी ने बनाया है। अन्य फीचर की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस9 में 4 जीबी या 6 जीबी रैम होगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि गैलेक्सी एस9 में कंपनी का अपना एक्सीनॉस 9810 चिपसेट या क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  4. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  5. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  6. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  7. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  8. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  9. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  10. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »