• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी एस8 का वर्चुअल असिस्टेंट ऐप के साथ भी काम करेगाः रिपोर्ट

सैमसंग गैलेक्सी एस8 का वर्चुअल असिस्टेंट ऐप के साथ भी काम करेगाः रिपोर्ट

सैमसंग गैलेक्सी एस8 का वर्चुअल असिस्टेंट ऐप के साथ भी काम करेगाः रिपोर्ट
विज्ञापन
2016 में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ने एक लंबा दौर तय किया है। गूगल के अपने पिक्सल स्मार्टफोन के लॉन्च के साथ ही असिस्टेंट लॉन्च कर इस क्षेत्र पर अपना कब्जा रखा है। और ऐसा लगता है कि सैमसंग अब अपने वर्चुअल असिस्टेंट की तैयारी कर रही है। ख़बर है कि कंपनी आने वाले गैलेक्सी एस8 में सभी ऐप में अपनी एआई सर्विस को बढ़ाने की योजना बना रही है।

सैमसंग ने इससे पहले पुष्टि की थी कि आने वाले गैलेक्सी एस8 में एक एआई असिस्टेंट फ़ीचर होगा। अब सैममोबाइल ने ख़बर दी है कि कंपनी गैलेक्सी एस8 में पहले से इंस्टॉल सभी ऐप में नए वर्चुअल असिस्टेंट बिक्स्बी का इस्तेमाल करेगी।

दक्षिण कोरियाई दिग्गज़ सैमसंग ने अमेरिका की आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सॉफ्टवेयर कंपनी विव लैब्स के अधिग्रहण के बाद एआई डेवलेपमेंट पर ध्यान देना शुरू किया। विव लैब्स के डेवलेपर ने ही ऐप्पल के वॉयस आधारित डिजिटल असिस्टेंट सिरी को बनाया था। इससे पहले नवंबर के आखिर में पता चला था कि सैमसंग के एआई असिस्टेंट में महिला और पुरुष दोनों की आवाज़ें होंगी जिन्हें क्रमशः बिक्सबी और केस्तरा कहा जाएगा।

सैमसंग अब एस वॉयस की जगह ज्यादा दमदार इंटेलीजेंस असिस्टेंट देगी। नया विव-आधारित वॉयस असिस्टेंट गूगल के असिस्टेंट के अलावा ऐप्पल के सिरी को भी टक्कर देगा। सैममोबाइल की रिपोर्ट के अनुसार, ''गैलरी ऐप में आप बिक्सबी से तस्वीरें और वीडियो दिखाने को कह सकते हैं। यह गूगल फोटोज़ और आईओएस 10 में ऐप्पल के फोटोज़ ऐप की तरह ही होगा।'' बिक्सबी को और ज्यादा प्राकृतिक बनाने के लिए सैमसंग अपने ऐप को नए यूआई के साथ अपडेट करेगी।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी एस8 में 8 जीबी रैम दिया जा सकता है। इससे पहले गैलेक्सी एस8 के बारे में आई ख़बरों में 3.5 एमएम जैक न होने और एक ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »