सैमसंग गैलेक्सी एस8 में हो सकता है 8 जीबी रैम

सैमसंग गैलेक्सी एस8 में हो सकता है 8 जीबी रैम
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी एस8 का बड़ा वेरिएंट भी लॉन्च किया जाएगा
  • इसे 10एनएम फेब्रिकेशन टेक्नोलॉजी को इस्तेमाल करके बनाया जाएगा
  • गैलेक्सी एस8 प्लस में 6 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा
विज्ञापन
इसमें कोई दोमत नहीं कि अगले साल लॉन्च होने वाले गैलेक्सी सीरीज़ के फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर सैमसंग के लिए बहुत कुछ दाव पर होगा। गैलेक्सी नोट7 विवाद के कारण सैमसंग को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है, ऐसे में वह एक मजबूत प्रोडक्ट पेश करके शानदार वापसी करना चाहेगी। हाल फिलहाल की लीक हुई जानकारियों पर गौर करें तो ऐसा लगता है कि कंपनी गैलेक्सी एस8 के ज़रिए जबरदस्त धमाका करेगी। पता चला है कि इसमें 8 जीबी रैम होगा। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी एस8 का बड़ा वेरिएंट भी लॉन्च किया जाएगा। इसे सैमसंग गैलेक्सी एस8 प्लस के नाम से जाना जाएगा।

सैमसंग स्मार्टफोन से संबंधित खबरें देने में माहिर आइस यूनीवर्स ने दावा किया है कि गैलेक्सी एस8 में 8 जीबी रैम होगा। मायस्मार्टप्राइस की रिपोर्ट में कहा गया है कि इसे सैमसंग के अपने 10एनएम फेब्रिकेशन टेक्नोलॉजी को इस्तेमाल करके बनाया जाएगा। आइस यूनीवर्स ने यह भी बताया कि फोन कंपनी के यूएफएस 2.1 फ्लैश स्टोरेज के साथ आएगा। गौर करने वाली बात है कि पुरानी रिपोर्ट में 6 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज का दावा किया गया था।

दूसरी तरफ, सैमसंग अपनी गैलेक्सी एस सीरीज में एक और मॉडल पेश करेगी। इसे सैमसंग गैलेक्सी एस8 प्लस के नाम से जाना जाएगा। इसमें 6 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा। वहीं, गैलेक्सी एस8 में 5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा। ऐसा दावा एक दक्षिण कोरियाई पब्लिकेशन की रिपोर्ट में किया गया है।

इससे पहले 'द कोरियन' ने एक वित्तीय फर्म गोल्डमैन सैच के हवाले से ख़बर दी थी जिसमें कहा गया कि गैलेक्सी एस8 की कीमत पिछले एस7 सीरीज़ की तुलना में 15 से 20 प्रतिशत ज्यादा होगी। वित्तीय फर्म के मुताबिक, कीमतों में बढ़ोत्तरी कच्चे मटेरियल के मूल्य के चलते होगी।

एक और रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग इस फोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर दे सकती है। हाल ही में कई ख़बरों के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एस8 में एक ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर दे सकती है। हालांकि इस रिपोर्ट में उस रिपोर्ट का खंडन किया गया है जिसमें सैमसंग के होम बटन को खत्म करने की ख़बरें थी और इस रिपोर्ट के अनुसार, फोन में होम बटन दिया जाएगा लेकिन इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy S8, Samsung, Galaxy S8, Mobiles, Android
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  5. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  6. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  7. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  8. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  9. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  10. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »