सैमसंग गैलेक्सी एस8+ का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च

सैमसंग गैलेक्सी एस8+ का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च
विज्ञापन
सैमसंग ने कुछ ही दिनों पहले गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। ये दोनों डिवाइस अलग-अलग स्क्रीन साइज़ में 'इनफिनिटी डिस्प्ले' के साथ आते हैं। दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे हैं। दोनों में ही 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जबकि माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। अब, एक गैलेक्सी एस8+ के नए वेरिएंट को दक्षिण कोरिया में लॉन्च कर दिया गया है। नए वेरिएंट में 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है।

एंड्रॉयड हेडलाइंस ने सैमसंग की कोरिया की वेबसाइट पर इन डिवाइस की लिस्टिंग को सबसे पहले देखा। सैमसंग अपने सैमसंग गैलेक्सी एस8+ के 6 जीबी रैम वेरिएंट के साथ एक डेक्स स्टेशन डॉक भी मुफ्त दे रही है। लेकिन अभी इस फोन के प्री-ऑर्डर या बिक्री के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। अभी डिवाइस को सिर्फ दक्षिण कोरिया में लिस्ट किया गया है। लेकिन इससे पहले इसे चाइना एफसीसी पर देखा गया था। जिसका मतलब है कि नए डिवाइस को दूसरे बाज़ारों में भी लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग का लक्ष्य इस वेरिएंट के जरिए प्रीमियम ग्राहकों को आकर्षित करना है। और अभी इस वेरिएंट की कीमत का भी पता नहीं चला है। हालांकि, इसके बेस वेरिएंट से ज़्यादा महंगे होने की उम्मीद है। इस डिवाइस को दक्षिण कोरिया का वेबसाइट पर उपलब्ध कराने के अलावा चुनिंदा दक्षिण कोरियाई कैरियर के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। लेकिन अभी इसकी उपलब्धता की तारीख के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।

सैमसंग गैलेक्सी एस8+ 6 जीबी वेरिएंट के सभी स्पेसिफिकेशन गैलेक्सी एस8+ 4 जीबी वेरिएंट की तरह ही हैं, सिवाय रैम और स्टोरेज को छोड़कर। 6 जीबी रैम वेरिएंट में स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी मिलेगा। सैमसंग गैलेक्सी एस8+ में 6.2 इंच क्वाडएचडी+ (1440x2960 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इस फोन में 12 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल रियर कैमरा है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन और अपर्चर एफ/1.7 के साथ आता है। ऑटोफोकस और अपर्चर एफ/1.7 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

गैलेक्सी एस8+ अमेरिका में क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ आएगा, जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों (भारत सहित) में इसे एक्सीनॉस 8895 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह फोन फास्ट चार्जिंग के अलावा वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। गैलेक्सी एस8+ में 3500 एमएएच की बैटरी है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • कमियां
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 8895
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  2. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल
  3. Trump-Xi की मुलाकात से iPhone, Samsung और Xiaomi यूजर्स पर क्या पड़ेगा असर? महंगे होंगे फोन या घटेंगे दाम
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  8. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  12. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  13. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  14. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »