सैमसंग गैलेक्सी एस7, गैलेक्सी एस7 एज की कीमतों में भारी कटौती

सैमसंग गैलेक्सी एस7, गैलेक्सी एस7 एज की कीमतों में भारी कटौती
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी एस7 अब 43,400 रुपये में उपलब्ध है
  • सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज अब 50,900 रुपये में मिल रहा है
  • इन दोनों फोन को भारत में मार्च में लॉन्च किया गया था
विज्ञापन
सैमसंग ने भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज के दामों में कटौती कर दी है। इन दोनों स्मार्टफोन की कीमतें भारत में 5,000 रुपये कम हो गई हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एस7 और सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज की कीमतों में कटौती की जानकारी सबसे पहले मुंबई के एक जाने-माने रिटेलर ने दी। लेकिन गैज़ेट्स 360 ने इस बारे में अलग से पुष्टि भी की।

सैमसंग गैलेक्सी एस7 अब भारत में 43,400 रुपये की कीमत पर जबकि सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज 50,900 रुपये की कीमत पर मिलेगा। भारत में यह दाम इन दोनों स्मार्टफोन के 32 जीबी वेरिएंट का है। इससे पहले इन दोनों स्मार्टफोन को क्रमशः 48,900 और 56,900 रुपये में लॉन्च किया गया था।

याद दिला दें, सैमसंग ने एमडब्ल्यूसी 2016 में ये दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। एक महीने बाद ही भारत में इन दोनों के 32 जीबी वेरिएंट पेश किए गए थे।

हमने इन दोनों ही स्मार्टफोन का रिव्यू किया है और पाया कि अगर पैसा आपके लिए दिक्कत नहीं है तो दोनों ही स्मार्टफोन खासे अच्छे हैं। सैमसंग, भारत में अपने फ्लैगशिप फैबलेट सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 की मांग बढ़ाने के इरादे से अपने स्मार्टफोन ककी कीमतों में कटौती कर सकती है।

भारत में इसी महीने लॉन्च हुए गैलेक्सी नोट 7 की बिक्री 2 सितंबर से शुरू होगी। फोन की प्री-बुकिंग सोमवार से शुरू हो चुकी हैं और इन फोन की कीमतों में कटौती भी शायद इसी वजह से सामने आई है। गैलेक्सी नोट 7 की प्री-बुकिंग 30 अगस्त तक चलेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »