सैमसंग गैलेक्सी एज का पिंक गोल्ड कलर वेरिएंट अब भारत में उपलब्ध

सैमसंग गैलेक्सी एज का पिंक गोल्ड कलर वेरिएंट अब भारत में उपलब्ध
ख़ास बातें
  • पिंक गोल्ड कलर वेरिएंट को सबसे पहले अप्रैल में लॉन्च किया गया था
  • इस वेरिएंट को पुरानी 50,490 रुपये की कीमत पर ही लॉन्च किया गया है
  • इस स्मार्टफोन में एक्सीनॉस ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 8890 प्रोसेसर है
विज्ञापन
सैमसंग ने इसी साल अप्रैल में अपने सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज का पिंक गोल्ड कलर वेरिएंट लॉन्च किया था। इससे पहले, यह फोन ब्लैक ऑनिक्स, गोल्ड प्लेटिनम, व्हाइट पर्ल (भारत में नहीं) और सिल्वर टाइटेनियम लॉन्च हुआ था। अब, दक्षिण कोरियाई कंपनी ने आखिरकार भारत में नया कलर वेरिएंट उपलब्ध करा दिया है। नए कलर वेरिएंट को भी पुरानी कीमत 50,900 रुपये में ही बेचा जाएगा।

इसके साथ ही यूज़र 2,980 रुपये चुकाकर एक गियर वीआर हेडसेट के साथ कंपनी की तरफ से एक साथ स्क्रीन रिप्लेसमेंट का ऑफर दे रही है। गौर करने वाली बात है कि, कंपनी ने इसी महीने भारत में सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज का ब्लू कोरल कलर वेरिएंट भी लॉन्च किया था। वहीं इसी महीने दक्षिण कोरिया में एक ब्लैक कलर वेरिएंट भी पेश किया गया था। हालांकि, कंपनी ने इस वेरिएंट के भारत में लॉन्च करने से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी। इसका मतलब है कि गैलेक्सी एस7 एज अब ब्लैक ऑनिक्स, ब्लू कोरल, गोल्ड प्लेटिनम, पिंक गोल्ड और सिल्वर टाइटेनियम कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

इस कलर वेरिएंट के पहली बार लॉन्च के समय कंपनी ने कहा था, '''गैलेक्सी एस7 और एस7 एज के दूसरे कलर वेरिएंट की तरह पिंक गोल्ड वेरिएंट भी एक प्राकृतिक रंग है जो आंखों को सुकून देता है।'' ''

बात करें स्पेसिफिकेशन की तो गैलेक्सी एस7 एज में 5.5 इंच सुपर एमोड डिस्प्ले है जो क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। इस फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 8890 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है।

दोनों ही एलजी के जी5 स्मार्टफोन की तरह ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर के साथ आते हैं, जिससे बिना फोन को टच किये ही टाइम और तारीख जैसे जरूरी नोटिफिकेशन चेक किये जा सकते हैं।

दोनों ही फोन में 12 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल रियर कैमरा है जो एफ/1.7 अपर्चर और स्मार्ट ओआईएस फीचर से लैस है। इसी अपर्चर के साथ सेल्फी सेंसर के साथ फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो गैलेक्सी एस7 और एस7 एज एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फिंगरप्रिंट सेंसर और डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस के लिए आईपी68 रेटिंग है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks absolutely stunning
  • Record-breaking power
  • Incredible camera
  • IP68 protection
  • कमियां
  • Slightly unweildy
  • Hybrid SIM/microSD slot
  • Bloated software
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  2. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  3. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  4. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  5. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  6. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »