सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज की कीमत हुई कम

सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज भारत में सस्ता हो गया है। गैलेक्सी एस7 एज का 32 जीबी वेरिएंट 35,990 रुपये में मिल रहा है। वहीं, 128 जीबी वेरिएंट 37,900 रुपये में बिकेगा। देखा जाए कि कंपनी ने इन हैंडसेट की कीमत में 6,000 रुपये की कटौती की है।

सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज की कीमत हुई कम
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी एस7 एज का 32 जीबी वेरिएंट 35,990 रुपये में मिल रहा है
  • 128 जीबी वेरिएंट 37,900 रुपये में बिकेगा
  • देखा जाए कि कंपनी ने इन हैंडसेट की कीमत में 6,000 रुपये की कटौती की है
विज्ञापन
सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज भारत में सस्ता हो गया है। गैलेक्सी एस7 एज का 32 जीबी वेरिएंट 35,990 रुपये में मिल रहा है। वहीं, 128 जीबी वेरिएंट 37,900 रुपये में बिकेगा। देखा जाए कि कंपनी ने इन हैंडसेट की कीमत में 6,000 रुपये की कटौती की है। बता दें कि कीमत में कटौती ऑफलाइन मार्केट के लिए है और इसमें 5,000 रुपये का पेटीएम कैशबैक भी शामिल है। इसके लिए रजिस्टर्ड रिटेलर के यहां क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा।

अगस्त 2016 में सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज के 32 जीबी वेरिएंट की एमआरपी 50,900 रुपये थी। 128 जीबी वेरिएंट 56,900 रुपये में बेचा जा रहा था। कीमत में कटौती से पहले सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज के 32 जीबी और 128 जीबी वेरिएंट क्रमशः 41,900 और 43,900 रुपये में बिक रहे थे। नई कीमत के बारे में सबसे पहले जानकारी मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने दी। गैजेट्स 360 ने भी सैमसंग से कटौती की पुष्टि की है। दाम कम होने से पहले ऑफलाइन मार्केट में हैंडसेट के दोनों वेरिएंट क्रमशः 38,900 और 40,900 रुपये में बिक रहे थे। गौर करने वाली बात है कि 32 जीबी वेरिएंट नई कीमत में ही सैमसंग इंडिया की ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर उपलब्ध है। वहीं, 128 जीबी वेरिएंट की कीमत सैमसंग ऑनलाइन स्टोर पर अब भी 43,900 रुपये ही है।

गौर करने वाली बात है कि सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज की कीमत में कटौती मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ को लॉन्च करने से ठीक पहले की गई है। याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2016 में लॉन्च किया गया था।

एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो के साथ लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन अब एंड्रॉयड नूगा पर चलता है। Samsung Galaxy S7 Edge में 5.5 इंच का क्वाडएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8890 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इसमें 12 मेगापिक्सल डुअल पिक्सल रियर कैमरा है। वहीं, सेल्फी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks absolutely stunning
  • Record-breaking power
  • Incredible camera
  • IP68 protection
  • कमियां
  • Slightly unweildy
  • Hybrid SIM/microSD slot
  • Bloated software
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  7. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  8. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »