सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज का ब्लैक पर्ल कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च

सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज का ब्लैक पर्ल कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • ब्लैक पर्ल वेरिएंट की कीमत 56,900 रुपये है
  • इस वेरिएंट की बिक्री 30 दिसंबर से शुरू होगी
  • नया वेरिएंट 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है
विज्ञापन
सैमसंग ने हाल ही में अपने गैलेक्सी एस7 एज स्मार्टफोन का पिंक गोल्ड कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च किया था। अब, दक्षिण कोरियाई कंपनी ने देश में इस स्मार्टफोन का ब्लैक पर्ल कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। हालांकि, सैमसंग ने पिंक गोल्ड वेरिएंट की कीमत ओरिजनल की तरह ही 50,900 रुपये ही रखी थी। लेकिन कंपनी ने ब्लैक पर्ल वेरिएंट को 56,900 रुपये की ऊंची कीमत में लॉन्च किया है।

सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज का ब्लैक पर्ल कलर वेरिएंट में 128 जीबी स्टोरेज है। जबकि पिंक गोल्ड कलर वेरिएंट को 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। पिंक गोल्ड वेरिएंट की तरही ही यूज़र, 2,980 रुपये चुकाकर एक गियर वीआर हेडसेट के साथ कंपनी की तरफ से एक साथ स्क्रीन रिप्लेसमेंट का ऑफर दे रही है। सैमसंग का कहना है कि ब्लैक पर्ल वेरिएंट की बिक्री 30 दिसंबर से शुरू होगी।

गौर करने वाली बात है कि, सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज के ब्लू कोरल कलर वेरिएंट को भारत में इसी महीने उपलब्ध कराया गया था। इसका मतलब है कि गैलेक्सी एस7 एज अब भारत में ब्लैक ऑनिक्स, ब्लू कोरल, गोल्ड प्लेटिनम, पिंक गोल्ड, सिल्वर टाइटेनियम  और ब्लैक पर्ल कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

बात करें स्पेसिफिकेशन की तो गैलेक्सी एस7 एज में 5.5 इंच सुपर एमोड डिस्प्ले है जो क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। इस फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 8890 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है।

दोनों ही फोन में 12 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल रियर कैमरा है जो एफ/1.7 अपर्चर और स्मार्ट ओआईएस फीचर से लैस है। इसी अपर्चर के साथ सेल्फी सेंसर के साथ फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो गैलेक्सी एस7 और एस7 एज एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फिंगरप्रिंट सेंसर और डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस के लिए आईपी68 रेटिंग है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks absolutely stunning
  • Record-breaking power
  • Incredible camera
  • IP68 protection
  • कमियां
  • Slightly unweildy
  • Hybrid SIM/microSD slot
  • Bloated software
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  7. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  8. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  9. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  10. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »