• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज ब्लू कोरल वेरिएंट भारत में उपलब्ध, ब्लैक पर्ल कलर वेरिएंट भी लॉन्च

सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज ब्लू कोरल वेरिएंट भारत में उपलब्ध, ब्लैक पर्ल कलर वेरिएंट भी लॉन्च

सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज ब्लू कोरल वेरिएंट भारत में उपलब्ध, ब्लैक पर्ल कलर वेरिएंट भी लॉन्च
ख़ास बातें
  • ब्लैक पर्ल वेरिएंट को चुनिंदा बाजारों में लॉन्च किया गया है
  • ब्लू कोरल वेरिएंट अब भारत में उपलब्ध
  • ब्लू कोरल वेरिएंट की कीमत 50,900 रुपये है
विज्ञापन
पिछले महीने ब्लू कोरल कलर वेरिएंट लॉन्च करने के बाद, सैमसंग ने अब गैलेक्सी एस7 एज का नया कलर वेरिएंट पेश कर दिया है। कंपनी ने गैलेक्सी एस7 एज को अब नए ब्लैक पर्ल वेरिएंट में लॉन्च किया है। अब ग्राहकों के लिए यह फोन कुल सात कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। शुरुआत में चुनिंदा बाजारों में लॉन्च करने के बाद अब सैमसंग ने ब्लू कोरल वेरिएंट को भारत में भी उपलब्ध करा दिया है।

नया सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज ब्लू कोरल वेरिएंट 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा और इसकी कीमत 50,990 रुपये रखी गई है। नया कलर वेरिएंट 15 दिसंबर से ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा। याद दिला दें, नए ब्लैक पर्ल कलर वेरिएंट को लेकर पहले लीक में जानकारी सामने आई थी और अब इसे आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है।

अभी नया ब्लैक पर्ल कलर वेरिएंट स्थानीय दक्षिण कोरिया समेत कुछ चुनिंदा बाजारों में ही मिलेगा। सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज ब्लैक पर्ल वेरिएंट सिर्फ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में ही आएगा। कोरिया में इसकी बिक्री 10,12,000 कोरियाई वॉन (करीब 59,000 रुपये) की कीमत के साथ 9 दिसंबर से शुरू होगी। अभी इस वेरिएंट के भारत में मिलने को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
 

अब गैलेक्सी एस7 एज अलग-अलग बाजारों में ब्लैक ऑनिक्स, गोल्ड प्लेटिनम और सिल्वर टाइटेनियम, व्हाइट पर्ल, पिंक गोल्ड और ब्लू कोरल व ब्लैक पर्ल कलर वेरिएंट में मिलेगा। सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज स्मार्टफोन इसी साल एमडब्ल्यूसी में लॉन्च किया गया था। भारत में यह फोन 56,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मार्च में लॉन्च हुआ था।

बात करें स्पेसिफिकेशन की तो, सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज में 5.5 इंच क्वाडएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। बिना डिवाइस एक्टिव किए ही ऑलवेज़-ऑन-डिस्प्ले के साथ यूज़र नोटिफिकेशन, समय और तारीख देख सकते हैं। सैमसंग ने इस फोन में अलग-अलग बाजारों में अपना ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 8890 प्रोसेसर और क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट दिया है। फोन में 4 जीबी रैम, अपर्चर एफ/1.7 और ओआईएस फ़ीचर के साथ 12 मेगापिक्सल 'डुअल पिक्सल' रियर कैमरा दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज आईपी68 रेटिंग के साथ डस्ट व वाटर रेसिस्टेंस है। इस फोन में 3600 एमएएच की बैटरी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »