Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) के डेटाबस पर एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - SM-S952B/DS के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Samsung Galaxy S27 हो सकता है। भारत में इस स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 नवंबर 2026 16:36 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S27 सीरीज में चार मॉडल शामिल हो सकते हैं
  • भारत में Samsung Galaxy S27 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Exynos 2700 हो सकता है

पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Samsung Galaxy S26 की यह जगह ले सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Samsung की नई स्मार्टफोन सीरीज को अगले वर्ष की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy S27 सीरीज में चार मॉडल शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) के डेटाबस पर एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - SM-S952B/DS के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Samsung Galaxy S27 हो सकता है। भारत में इस स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, सैमसंग ने इस बारे में जानकारी नहीं दी है। Samsung Galaxy S27 सीरीज को अगले वर्ष की शुरुआत में भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Samsung Galaxy S27+, Samsung Galaxy S27 Ultra और Samsung Galaxy S27 Pro शामिल हो सकते हैं। 

Advertisement

इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में सैमसंग का Exynos 2700 चिपसेट दिया जा सकता है। हाल ही में सैमसंग के एक एग्जिक्यूटिव ने बताया था कि Exynos 2700 चिपसेट को 2 nm प्रोसेस पर बनाया जाएगा। इस चिपसेट के परफॉर्मेंस में सुधार होने का दावा किया गया है। Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट की तुलना में Exynos 2700 का परफॉर्मेंस बेहतर बताया गया है। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench के मल्टी-कोर CPU परफॉर्मेंस टेस्ट में Exynos 2700 मॉडल की तुलना में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 वाले Xiaomi 18 Pro Max से लगभग 20 प्रतिशत अधिक स्कोर मिला है। 

Samsung Galaxy S27+ में भी Exynos 2700 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Samsung Galaxy S27 Ultra में कस्टम Snapdragon चिपसेट दिया जा सकता है। Samsung Galaxy S27 में 6.27 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। हाल ही में एक टिप्सटर ने बताया था कि Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए चार बेस कलर्स - व्हाइट, ब्लू, लाइट पिंक और ब्लैक के अलावा स्पेशल वॉयलेट कलर का ऑप्शन मिल सकता है। Samsung Galaxy S26 Ultra को भी वॉयलेट कलर में उपलब्ध कराया गया है। Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए लाइट पिंक नया कलर हो सकता है। यह Samsung Galaxy S26 Ultra के Cobalt Violet की जगह ले सकता है। आगामी स्मार्टफोन के अतिरिक्त कलर वेरिएंट्स की सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर के जरिए एक्सक्लूसिव तौर पर बिक्री की जा सकती है। 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

Samsung Exynos 2700

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 17
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  3. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  4. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  5. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  6. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  7. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  9. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  10. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.