Samsung Galaxy S27

Samsung Galaxy S27 - ख़बरें

  • Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
    बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर सैमसंग के आगामी स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - SM-S957B के साथ लिस्टिंग हुई है। यह भारत में लॉन्च होने वाला Samsung Galaxy S27 Pro का वेरिएंट है। इस स्मार्टफोन में Samsung S5E9975 प्रोसेसर है। यह कंपनी का जल्द रिलीज किया जाने वाला डेका-कोर Exynos 2700 चिपसेट हो सकता है।
  • Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
    Samsung Galaxy S27+ में कंपनी का Exynos 2700 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.66 इंच फुल HD+ 2X AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Samsung Galaxy S27+ में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और टेलीफोटो कैमरा हो सकता है।
  • Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
    Samsung अपने Galaxy AI फीचर्स के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन पर काम कर रहा है। SammyGuru की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी Galaxy AI Standard और Max जैसे प्लान पेश कर सकती है। Standard प्लान फ्री रहेगा, लेकिन इसमें AI फीचर्स के इस्तेमाल की लिमिट हो सकती है। वहीं, Max प्लान में चार गुना ज्यादा यूसेज लिमिट के साथ Gen Video, Bixby Action और Daily Briefing जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। रिपोर्ट में इसकी संभावित कीमत 4.99 डॉलर प्रति महीने और 47.99 डॉलर सालाना बताई गई है। Galaxy S27 सीरीज से इसकी शुरुआत होने का अनुमान है।
  • Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
    इस स्मार्टफोन में सैमसंग का Exynos 2700 चिपसेट दिया जा सकता है। हाल ही में सैमसंग के एक एग्जिक्यूटिव ने बताया था कि Exynos 2700 चिपसेट को 2 nm प्रोसेस पर बनाया जाएगा। इस चिपसेट के परफॉर्मेंस में सुधार होने का दावा किया गया है। Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट की तुलना में Exynos 2700 का परफॉर्मेंस बेहतर बताया गया है।
  • Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
    Samsung Galaxy S27 Ultra में 5,534mAh बैटरी बताई गई है जिसे कंपनी 5700mAh के तौर पर प्रोमोट कर सकती है। Galaxy S27 Pro बैटरी कैपिसिटी 5,087mAh रेट की गई है। इसे कंपनी 5200mAh के तौर पर प्रोमोट कर सकती है। दोनों ही स्मार्टफोन मॉडल्स में 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग आने की बातें हो रही हैं।
  • Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
    Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए चार बेस कलर्स - व्हाइट, ब्लू, लाइट पिंक और ब्लैक के अलावा स्पेशल वॉयलेट कलर का ऑप्शन मिल सकता है। Samsung Galaxy S26 Ultra को भी वॉयलेट कलर में उपलब्ध कराया गया है। Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए लाइट पिंक नया कलर हो सकता है। यह Samsung Galaxy S26 Ultra के Cobalt Violet की जगह ले सकता है।
  • Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
    Galaxy S26 Ultra की तुलना में अपकमिंग Galaxy S27 Ultra फोन फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लेकर आ सकता है। जाने माने टिप्स्टर Ice Universe के मुताबिक, नए फोन का कैमरा पुराने मॉडल से कहीं बेहतर वार्म कलर्स प्रड्यूस कर सकेगा। हाइलाइट्स पहले से कहीं अधिक क्लियर होंगे।
  • Samsung Galaxy S27 Pro के फीचर्स में हो सकती है कटौती! प्रोसेसर, कैमरा को लेकर अपडेट
    Samsung Galaxy S27 Pro के लॉन्च में अभी काफी समय है। लेकिन अगर आप भी इस फोन के लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं तो यह अपडेट आपको निराश कर सकता है। Samsung Galaxy S27 सीरीज के हाई एंड वेरिएंट में कंपनी फीचर्स के मामले में कुछ कटौती कर सकती है।
  • Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगी Galaxy S27 Pro की एंट्री! जानें क्या होगा फोन में खास
    Samsung Galaxy S27 सीरीज के लॉन्च में अभी काफी समय है। यह सीरीज 2027 की शुरुआत में पेश की जा सकती है। रोचक रूप से अबकी बार सीरीज में Samsung Galaxy S27 Pro मॉडल भी मौजूद होगा। GSMA डेटाबेस में यह फोन नजर आया है। यानी नया मॉडल Plus और Ultra के बीच में मौजूद होगा। स्टैंडर्ड मॉडल SM-S952U के अलावा अब डेटाबेस में अन्य मॉडल्स भी लिस्टेड दिखाई दिए हैं।
  • Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में मिल सकता है अबतक का सबसे धांसू कैमरा! फीचर्स लीक
    Samsung Galaxy S27 सीरीज में धांसू कैमरा सिस्टम देखने को मिलने वाला है। आइस यूनिवर्स की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि कंपनी Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra में एक जैसे कैमरा सेंसर मिल सकते हैं। फोन में समान प्राइमरी कैमरा, और अल्ट्रावाइड कैमरा होने की बात कही गई है। यानी फोन में मिलने वाला टेलीफोटो सेंसर ही मुख्य अंतर पैदा करेगा।
  • Samsung Galaxy S27 Ultra में वेरिएबल अपार्चर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
    Samsung और Huawei दोनों स्मार्टफोन कंपनियां वेरिएबल अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा की टेस्टिंग कर रही हैं। Samsung Galaxy S27 Ultra में यह फीचर मिल सकता है। अधिकतर स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल किए जाने वाले फिक्स्ड अपार्चर की तुलना में वेरिएबल अपार्चर से कैमरा को लाइट के अनुसार एडजस्ट करने में आसानी होती है।
  • Samsung बदलने जा रही 6 साल बाद अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज का डिजाइन! Galaxy S27 के लिए बड़ा अपडेट
    Samsung Galaxy S27 सीरीज के डिजाइन में नयापन आने वाला है। पिछले 6 सालों से सैमसंग इस सीरीज में एक ही तरह के डिजाइन को इस्तेमाल करती आई है। लेकिन अब आखिरकार फैंस को सीरीज का नया लुक देखने को मिलेगा। गैलेक्सी एस27 सीरीज के कॉन्सेप्ट रेंडर लीक हो गए हैं।
  • Samsung Galaxy S27 सीरीज में मिल सकता है नया कैमरा लेआउट
    Samsung Galaxy S27 सीरीज के सभी मॉडल्स में नया कैमरा डिजाइन हो सकता है। कंपनी की योजना इस सीरीज में बिल्ट-इन मैग्नेट देने की है। इससे इन स्मार्टफोन्स में केस के बिना Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और स्नैप-ऑन चार्जर, पावर बैंक और स्टैंड जैसी मैग्नेटिक एक्सेसरीज के लिए सपोर्ट मिल सकेगा। कुछ हैंडसेट मेकर्स ने अपने स्मार्टफोन्स में यह फीचर उपलब्ध कराया है।
  • Samsung Galaxy S27 Ultra में मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली सिलिकॉन-कार्बन बैटरी
    सैमसंग 12,000 mAh, 18,000 mAh और 20,000 mAh के बैटरी प्रोटोटाइप की टेस्टिंग कर रही है। सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी से डिवाइस की थिकनेस में बढ़ोतरी किए बिना बैटरी की कैपेसिटी को बढ़ाया जा सकता है। पिछले कुछ महीनों में बहुत से चाइनीज स्मार्टफोन मेकर्स ने 10,000 mAh और इससे अधिक कैपेसिटी वाले हैंडसेट लॉन्च किए हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »