Samsung Galaxy S26 Ultra में मिल सकता है अलग डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल

कंपनी के Galaxy S25 Ultra की तुलना में इसमें कुछ सुधार किए जा सकते हैं। आगामी स्मार्टफोन में Qualcomm का नया चिपसेट दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 सितंबर 2025 21:23 IST
ख़ास बातें
  • आगामी स्मार्टफोन में Qualcomm का नया चिपसेट दिया जा सकता है
  • सैमसंग के Galaxy S26 Ultra में Flex Magic Pixel टेक्नोलॉजी हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग जल्द शुरू की जा सकती है

इस स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग जल्द शुरू की जा सकती है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का Galaxy S26 Ultra जल्द लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी के Galaxy S25 Ultra की तुलना में इसमें कुछ सुधार किए जा सकते हैं। आगामी स्मार्टफोन में Qualcomm का नया चिपसेट दिया जा सकता है। हालांकि, इसके टेलीफोटो कैमरा का रिजॉल्यूशन मौजूदा वर्जन की तुलना में कम हो सकता है। 

टिप्सटर PhoneArt (@UniverseIce) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि सैमसंग के Galaxy S26 Ultra में 12 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा 10 मेगापिक्सल में क्रॉप किया और 1/3.94 सेंसर और 1..0 µm पिक्सल्स के साथ हो सकता है। यह Galaxy S25 Ultra के 12 मेगापिक्सल के Sony IMX754 सेंसर से कम रिजॉल्यूशन है। इस कैमरा को भी 10 मेगापिक्सल में क्रॉप किया गया है और यह 1/3.52 सेंसर और 1.12 µm पिक्सल्स के साथ है। हालांकि, यह अंतर देखने में कम है लेकिन इससे लाइट कैप्चर करने की क्षमता पर असर पड़ सकता है। 

इस स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग जल्द शुरू की जा सकती है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि Galaxy S26 Ultra में Flex Magic Pixel टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे स्क्रीन के व्युइंग एंगल को एडजस्ट किया जा सकेगा। इससे निकट खड़े व्यक्तियों के लिए स्मार्टफोन की स्क्रीन को देखना मुश्किल होगा। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि Flex Magic Pixel टेक्नोलॉजी पर कंपनी पहले से कार्य कर रही है। इसका बड़े स्तर पर इस्तेमाल Samsung Galaxy S26 Ultra के साथ किया जाएगा। इस टेक्नोलॉजी को सैमसंग के आगामी Galaxy Fold और Galaxy Flip मॉडल्स में भी लाया जा सकता है। 

सैमसंग का पहला ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसे Samsung Galaxy Z TriFold कहा जा सकता है। इस वर्ष की शुरुआत में हुए Galaxy Unpacked इवेंट में इस स्मार्टफोन का टीजर दिखाया गया था। हाल ही में एक टिप्सटर ने बताया था कि सैमसंग के ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन को 29 सितंबर को दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ कंपनी का XR हेडसेट और नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाले स्मार्ट ग्लासेज को भी पेश किया जा सकता है। कंपनी के पहले ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन में सिलिकॉन-कार्बन बैटरी का इस्तेमाल हो सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.