Samsung Galaxy S24 Ultra में आ रही दिक्कत, दिख रही ग्रीन और व्हाइट पट्टी

Reddit पर कई यूजर्स ने अपने नए खरीदे हुए Samsung Galaxy S24 Ultra स्मार्टफोन पर एक स्क्रीन में आ रही दिक्कत की जानकारी प्रदान की है।

Samsung Galaxy S24 Ultra में आ रही दिक्कत, दिख रही ग्रीन और व्हाइट पट्टी

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G में 200MP कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S24 Ultra में 6.8 इंच की QHD+ AMOLED 2X डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy S24 Ultra में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy S24 Ultra में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Reddit पर कई यूजर्स ने अपने नए खरीदे हुए Samsung Galaxy S24 Ultra स्मार्टफोन पर एक स्क्रीन में आ रही दिक्कत की जानकारी प्रदान की है। दिक्कत लगातार ग्रीन स्ट्रिप के तौर पर उभर कर आ रही है। वहीं, कभी-कभी स्क्रीन पर ग्रीन और व्हाइट कलर की दो स्ट्रिप दिख रही हैं। यहां हम आपको Samsung Galaxy S24 Ultra पर आने वाली दिक्कत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

यूजर्स ने इस दौरान स्टैंडर्ड ट्रबलशूटिंग मैथड्स भी कर लिए हैं। जैसे कि फोन को रिबूट करना या फैक्टरी रीसेट करने पर भी ग्रीन स्ट्रिप खत्म नहीं हो रही है। हालांकि वर्तमान में रिपोर्ट हुए केस काफी कम हैं, लेकिन कम समय के भीतर दो अलग-अलग दिक्कतों का सामने आना फ्लैगशिप फोन की क्वालिटी पर सवाल पैदा करता है। लोकप्रिय अमेरिकी फोरम पर Ok_Marketing_6979 नाम के एक यूजर ने खरीदारी के ठीक 6 दिन बाद अपने Galaxy S24 Ultra पर नजर आने वाली दिक्कत की जानकारी दी। इसमें शामिल दोनों व्यक्तियों ने अपने मोबाइल ऑपरेटर्स से स्मार्टफोन रिप्लेसमेंट या फुल रिफंड का अनुरोध किया है। हालांकि, उन्हें अभी तक कोई समाधान नहीं मिला है।

हालांकि, यह ध्यान देने जरूरी है कि रिपोर्ट किए गए केस बड़े स्तर पर प्रोडक्शन खामियों से संबंधित नहीं हो सकते हैं, लेकिन सैमसंग द्वारा इसकी जांच होनी जरूरी है। कंपनी ने अभी तक इस मामले पर आधिकारिक तौर पर टिप्पणी नहीं की है। कई यूजर्स स्मार्टफोन की क्वालिटी और कस्टमर सर्विस रिस्पॉन्स के लेकर संदेह में हैं। 

ध्यान देने वाली बात यह है कि ग्रीन स्ट्रिप की दिक्कत सॉफ्टवेयर संबंधित हो सकती है और आने वाले अपडेट में इसके ठीक होने की संभावना है। हालांकि, दिक्कत और यूजर्स की चिंताओं दोनों के मामले में Samsung की ओर से इंस्टेंट रिस्पॉन्स की कमी Galaxy S24 Ultra स्मार्टफोन को तुरंत खरीदने वालों के लिए चिंता पैदा करती है। ग्रीन स्ट्रिप की वजह की जांच करना और यूजर्स को समय पर समाधान करना जरूरी है। सॉफ्टवेयर अपडेट या हार्डवेयर रिप्लेसमेंट से संबंधित साफ जानकारी प्रदान करने से Galaxy S24 Ultra पर यूजर्स का भरोसा बरकरार रहेगा।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright display with fewer reflections
  • Great battery life
  • Useful AI features
  • Excellent performance
  • Top-quality cameras
  • Longer software support
  • कमियां
  • Expensive
  • Relatively slower charging speeds
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung Galaxy S24 Ultra, Reddit, Samsung Smartphone
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »