Samsung को Galaxy S22 की उम्मीद से कम बिक्री से झटका, iPhone 14 से मिल रही कड़ी टक्कर

मौजूदा वर्ष की तीसरी तिमाही में सैमसंग का स्मार्टफोन्स के लिए ASP वर्ष-दर-वर्ष आधार पर केवल दो प्रतिशत बढ़ा है

Samsung को Galaxy S22 की उम्मीद से कम बिक्री से झटका, iPhone 14 से मिल रही कड़ी टक्कर

कंपनी की बिक्री में कम प्राइस वाले फोन्स की अधिक हिस्सेदारी है

ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स के लिहाज से सैमसंग पहले स्थान पर है
  • कंपनी ने इस वर्ष की शुरुआत में Galaxy S22 को लॉन्च किया था
  • यह एपल की नई आईफोन सीरीज का मुकाबला नहीं कर पा रहा है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung के लिए Galaxy S22 की बिक्री उम्मीद से कम रही है। इसके पीछे सॉफ्टवेयर से जुड़ा एक विवाद और कम प्राइस वाले Galaxy A की तेजी से बिक्री जैसे कारण हो सकते हैं। इसके अलावा Apple की iPhone 14 सीरीज ने भी दोनों कंपनियों के बीच एवरेज सेलिंग प्राइस (ASP) के अंतर को बढ़ाया है। 

मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मौजूदा वर्ष की तीसरी तिमाही में सैमसंग का स्मार्टफोन्स के लिए ASP वर्ष-दर-वर्ष आधार पर केवल दो प्रतिशत बढ़ा है, जबकि एपल के ASP में सात प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह ट्रेंड चौथी तिमाही में भी जारी रह सकता है। सैमसंग की बिक्री पर असर डालने वाला एक अन्य कारण ग्लोबल मार्केट में इसके ब्रांड की स्थिति हो सकता है। स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स के लिहाज से सैमसंग पहले स्थान पर है। हालांकि, कंपनी की बिक्री में कम प्राइस वाले फोन्स की अधिक हिस्सेदारी है जिनका यूरोप, दक्षिणपूर्व एशिया और साउथ अमेरिका में बड़ा मार्केट है। इसके विपरीत, एपल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स सबसे अधिक बिक्री वाले टॉप 10 फोन्स की लिस्ट में शामिल है। 

सैमसंग को विदेशी मार्केट्स में अपने स्मार्टफोन्स की बिक्री बढ़ाने की जरूरत है। कंपनी ने इस वर्ष की शुरुआत में Galaxy S22 को लॉन्च किया था। हालांकि, यह एपल की नई आईफोन सीरीज का मुकाबला नहीं कर पा रहा है। Apple ने इस वर्ष ग्लोबल स्मार्टफोन में रेवेन्यू के लिहाज से टॉप पोजिशन बरकरार रखी है। कंपनी ने तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन की सेल्स में लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद रेवेन्यू में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। कंपनी के एवरेज सेलिंग प्राइस में लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी इसका बड़ा कारण है। 

एपल की कुल सेल्स में 5G फोन्स की हिस्सेदारी लगभग 46 प्रतिशत की थी। तीसरी तिमाही में ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में रेवेन्यू के लिहाज से कंपनी की 42 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। पिछले वर्ष तीसरी तिमाही में यह आंकड़ा 37.1 प्रतिशत का था। जुलाई से सितंबर के दौरान कंपनी के iPhone 14, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max की सेल्स सबसे अधिक रही। एपल ने iPhone 14 Plus की शिपिंग अक्टूबर के पहले सप्ताह तक शुरू नहीं की थी। ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में रेवेन्यू के लिहाज से सैमसंग 18.3 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर थी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  2. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  5. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  9. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  10. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  3. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  6. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  10. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »