• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung ला रही 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले दो अनोखे फोन Galaxy A04 और A04e, जरूरत पर बढ़ जाएगी RAM!

Samsung ला रही 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले दो अनोखे फोन Galaxy A04 और A04e, जरूरत पर बढ़ जाएगी RAM!

Samsung Galaxy A04 और Galaxy A04e इस हफ्ते भारत में लॉन्च किए जाएंगे, जिनकी कीमत 10 हजार रुपये से कम होगी। ये स्मार्टफोन 8GB RAM तक सपोर्ट करने वाले RAM प्लस फीचर से लैस होंगे।

Samsung ला रही 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले दो अनोखे फोन Galaxy A04 और A04e, जरूरत पर बढ़ जाएगी RAM!
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A04 में f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP का पहला कैमरा है।
  • Samsung Galaxy A04e में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
  • Samsung Galaxy A04 और Galaxy A04e इस हफ्ते भारत में लॉन्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
Samsung इस हफ्ते भारत में दो नए किफायती ए-सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने का प्लान बना रहा है, जिनमें Samsung Galaxy A04 और Samsung Galaxy A04e शामिल हैं। सैमसंग के बजट गैलेक्सी स्मार्टफोन भारत में 10 हजार रुपये से कम कीमत में एंट्री करेंगे। आपको बता दें कि दोनों फोन ग्लोबल मार्केट में पहले ही डेब्यू कर चुके हैं। यहां हम आपको इन दोनों स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, Samsung Galaxy A04 और Galaxy A04e इस हफ्ते भारत में लॉन्च किए जा सकते हैं, जिनकी कीमत 10 हजार रुपये से कम होगी। ये स्मार्टफोन 8GB RAM तक सपोर्ट करने वाले RAM प्लस फीचर से लैस होंगे। यह फीचर आमतौर पर यूजर्स को उनके इस्तेमाल के मुताबिक अपने फोन में वर्चुअल RAM स्टोरेज जोड़ने की सुविधा देता है। अभी इन दोनों स्मार्टफोन के लॉन्च की सही तारीख का पता नहीं चला है। Samsung इंडिया ने अभी तक किसी भी डिटेल को कंफर्म नहीं किया है।
 

Samsung Galaxy A04 और A04e के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Samsung Galaxy A04 और A04e दोनों में Infinity-V नॉच के साथ 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन और रिफ्रेश रेट 60Hz है। कैमरा की बात की जाए तो इनके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इन दोनों स्मार्टफोन्स में एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल कैमरा सिस्टम है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो ये दोनों स्मार्टफोन Android 12 पर बेस्ड One UI Core 4.1 पर काम करते हैं।

Samsung Galaxy A04 में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं A04e में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। प्रोसेसर की बात की जाए तो Galaxy A04 में ऑक्टा कोर Exynos 85 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं A04e दूसरा ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। बैटरी की बात करें तो ये दोनों स्मार्टफोन्स 5,000mAh की बैटरी से लैस हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो इन दोनों स्मार्टफोन्स में ड्यूल सिम सपोर्ट, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, यूएसबी-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक मिलता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »