• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung लाने वाली है करीब 15,000 रुपये में 4 जीबी रैम वाला 'गैलेक्सी ऑन' स्मार्टफोन

Samsung लाने वाली है करीब 15,000 रुपये में 4 जीबी रैम वाला 'गैलेक्सी ऑन' स्मार्टफोन

जानकारी मिली है कि सैमसंग इंडिया ने चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों को चुनौती देने के मकसद से इस गैलेक्सी ऑन हैडसेट को जनवरी के तीसरे हफ्ते में लॉन्च करेगी। न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस ने इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि Samsung का यह फोन 15,000 रुपये के प्राइस रेंज का होगा और इसके दो वेरिएंट होंगे।

Samsung लाने वाली है करीब 15,000 रुपये में 4 जीबी रैम वाला 'गैलेक्सी ऑन' स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • सैमसंग जल्द ही भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी
  • यह फोन कंपनी की गैलेक्सी ऑन सीरीज़ का होगा
  • फोन 15,000 रुपये के प्राइस रेंज का होगा और इसके दो वेरिएंट होंगे
विज्ञापन
अभी कुछ दिन पहले ही गैजेट्स 360 ने आपको जानकारी दी थी कि सैमसंग जल्द ही भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। यह फोन कंपनी की गैलेक्सी ऑन सीरीज़ का होगा। अब जानकारी मिली है कि सैमसंग इंडिया ने चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों को चुनौती देने के मकसद से इस गैलेक्सी ऑन हैडसेट को जनवरी के तीसरे हफ्ते में लॉन्च करेगी। न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस ने इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि Samsung का यह फोन 15,000 रुपये के प्राइस रेंज का होगा और इसके दो वेरिएंट होंगे।

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि नए "Galaxy On" डिवाइस के दो वेरिएंट होंगे और दोनों ही 4 जीबी रैम के साथ आएंगे। बता दें कि कंपनी की ऑन सीरीज़ में बजट से लेकर मिड-रेंज तक के डिवाइस लॉन्च किए जाते हैं और पिछले कुछ समय में गैलेक्सी ऑन मैक्स, गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट जैसे कई लोकप्रिय फोन इस सीरीज़ का हिस्सा बने हैं।

यह भी साफ है कि यह फोन अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव तौर पर मिलेगा। क्योंकि अमेज़न इंडिया पर आने वाले सैमसंग के हैंडसेट के लिए एक अलग टीज़र पेज बनाया गया है। इन टीज़र में पांच अलग-अलग तस्वीरें हैं। सैमसंग ने टीज़र में ऑन शब्द का इस्तेमाल किया है, जिससे आने वाले फोन के ऑन सीरीज़ का डिवाइस होने की पुष्टि होती है। इसके अलावा, shop.shoot.on टैगलाइन का इस्तेमाल किया गया है। यानी अगला ऑन स्मार्टफोन में दमदार कैमरा होने का भी दावा किया गया है। फोन में सैमसंग पे या सैमसंग पे मिनी सपोर्ट होने के भी संकेत मिलते हैं।

माना जा रहा है कि यह सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स हैंडसेट का अपग्रेड होगा। बता दें कि गैलेक्सी ऑन मैक्स को भारत में पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत कैमरा हैं। इसमें फ्रंट और रियर पैनल पर 13 मेगापिक्सल के सेंसर दिए गए हैं। Samsung Galaxy On Max में 5.7 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है। यह 1.69 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy On, Samsung Galaxy On Series
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  2. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  10. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »