Samsung Galaxy On Max भारत में लॉन्च, 13 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा से है लैस

दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने शुक्रवार को भारत में अपनी गैलेक्सी ओ सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया। Samsung Galaxy On Max की कीमत 16,900 रुपये है।

Samsung Galaxy On Max भारत में लॉन्च, 13 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा से है लैस
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy On Max की कीमत 16,900 रुपये है
  • यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
  • Samsung ने इस स्मार्टफोन को ब्लैक और गोल्ड रंग में उपलब्ध करा दिया है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने शुक्रवार को भारत में अपनी गैलेक्सी ओ सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया। Samsung Galaxy On Max की कीमत 16,900 रुपये है और यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। Samsung ने इस स्मार्टफोन को ब्लैक और गोल्ड रंग में उपलब्ध करा दिया है। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत कैमरा है। इसमें फ्रंट और रियर पैनल पर 13 मेगापिक्सल का सेंसर दिए गए हैं।

Samsung Galaxy On Max में 5.7 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है। इसमें 1.69 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर है। मल्टी टास्किंग को आसान बनाने के लिए कंपनी ने 4 जीबी रैम दिए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल किया जा सकेगा। एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने वाला यह एक डुअल सिम 4जी वीओएलटीई फोन है।

अब बात सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स के सबसे अहम फ़ीचर की। इसमें एफ/1.7 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके फ्रंट पैनल पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का ही सेंसर दिया गया है। बैटरी 3300 एमएएच की है। जानकारी दी गई है कि गैलेक्सी ऑन मैक्स का डाइमेंशन 156.7 X  78.8 X 8.1 मिलीमीटर है।

इससे पहले सैमसंग ने मंगलवार को अपना नया गैलेक्सी जे5 प्रो स्मार्टफोन पेश किया था। Samsung Galaxy J5 Pro स्मार्टफोन कंपनी के गैलेक्सी जे5 (2017) का एक अपग्रेडेड वेरिएंट है। इस हैंडसेट को थाइलैंड में लॉन्च किया गया है और गैलेक्सी जे5 प्रो की कीमत 9,990 थाइलैंड बाट इक्ववल्स (करीब 19,000 रुपये) है।

वहीं, भारतीय मार्केट में जे7 सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। Samsung Galaxy J7 Pro की कीमत 20,900 रुपये है और यह जुलाई महीने से मिलेगा। वहीं, Samsung Galaxy J7 Max की कीमत 17,900 रुपये है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Face recognition
  • Decent cameras
  • Dedicated SIM and microSD slots
  • Neat software enhancements
  • कमियां
  • Slippery rear panel
  • No notification LED
  • Average battery life
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी25
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »