• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के इस वेरिएंट में दिया जाएगा 8 जीबी रैम: रिपोर्ट

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के इस वेरिएंट में दिया जाएगा 8 जीबी रैम: रिपोर्ट

सैमसंग का आने वाला गैलेक्सी नोट 8 अभी सुर्खियों में है और फोन को 23 अगस्त को लॉन्च किया जाना है। अधिकतर ख़बरों में जहां गैलेक्सी नोट 8 में 6 जीबी रैम होने की बात कही गई, वहीं एक नई लीक में गैलेक्सी नोट 8 ऐंपरर एडिशन होने की जानकारी मिली है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के इस वेरिएंट में दिया जाएगा 8 जीबी रैम: रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी नोट 8 ऐंपरर एडिशन में 8 जीबी रैम हो सकता है
  • दोनों वेरिएंट में 256 जीबी स्टोरेज होने का खुलासा हुआ है
  • गैलेक्सी नोट 8 25 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा
विज्ञापन
सैमसंग का आने वाला गैलेक्सी नोट 8 अभी सुर्खियों में है और फोन को 23 अगस्त को लॉन्च किया जाना है। अधिकतर  ख़बरों में जहां गैलेक्सी नोट 8 में 6 जीबी रैम होने की बात कही गई, वहीं एक नई लीक में गैलेक्सी नोट 8 ऐंपरर एडिशन होने की जानकारी मिली है। अब जैसा कि नाम है, इस वेरिएंट में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज होगी और फोन के साथ स्टार वार्स के रेफरेंस भी दिए जाने की संभावना है। इसके अलावा, सैमसंग के एक लीक दस्तावेज से खुलासा होता है कि गैलेक्सी नोट 8 स्मार्टफोन 25 अगस्त सें ऑस्ट्रेलिया में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा।

अब, गैलेक्सी नोट 8 ऐंपरर एडिशन में 8 जीबी+256 जीबी स्टोरेज होने का खुलासा सबसे पहले वीबो पर @ice ने किया। इस वेरिएंट के दक्षिण कोरिया और चीन में उपलब्ध कराए जाने की ख़बरें हैं। इसी पोस्ट में, टिप्सट ने गैलेक्सी नोट 8 के 6 जीबी रैम वेरिएंट में 256 जीबी स्टोरेज होने की भी जानकारी दी। इसके अलावा, टिप्सटर ने फैबलेट को ब्लैक, ग्रे और ब्लू कलर वेरिएंट में लॉन्च किए जाने का भी खुलासा किया। ब्लू कलर वेरिएंट को डीप ब्लू कलर नाम से पेश किया जा सकता है, हाल ही में इस वेरिएंट को देखा गया था।

सैमसंग के आने वाले गैलेक्सी नोट 8 स्मार्टफोन में गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+  की तरह एक नियर बेज़ल-लेस डिज़ाइन होने की उम्मीद है। गैलेक्सी नोट 8 में 6.3 के थोड़े बड़े डिस्प्ले के साथ एक ज़्यादा चौकोर फ्रेम के साथ आने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 836 प्रोसेसर वाला यह पहला फोन होगा।

इसके अलावा, गैलेक्सी नोट 8 में 6 जीबी रैम होने की उम्मीद है और अब एक 8 जीबी रैम होने की भी ख़बरें हैं। फोन में रियर पर एक हॉरीज़ोन्टल डुअल कैमरा सेटअप होगा जो 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर और हर लेंस के लिए इंडिपेंडेट ओआईएस (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन) से लैस होगा। कैमरे के पास रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। पिछली लीक के मुताबिक, फैबलेट में 3300 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

इस स्मार्टफोन को सैमसंग के 'अनपैक्ड इवेंट' में 23 अगस्त को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। और सैमसंग के एक लीक दस्तावेज के मुताबिक, लॉन्च के दो दिन बाद फोन को ऑस्ट्रेलिया में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस लीक दस्तावेज़ में स्मार्टफोन की खरीदारी के पहले 12 महीनों के अंदर एक बार वन-टाइम मुफ्त स्क्रीन रीप्लेसमेंट के लिए "Screen Assure Offer" का ज़िक्र है। इस डील की शुरुआत 25 अगस्त से होगी, जिससे फोन के प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होने की तारीख़ की जानकारी मिलती है। इन दस्तावेज से उन स्टोर का भी खुलासा होता है जहां स्मार्टफोन को उपलब्ध कराया जाएगा। इनमें सैमसंग के ऑफलाइन व ऑनलाइन स्टोर के अलावा, वोडाफोन, वर्जिन मोबाइल, बिंग ली समेत कई दूसरे रिटेलर शामिल हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent buildquality, design and display
  • Useful stylus
  • Very good cameras
  • Speedy performance
  • कमियां
  • Slightly heavy
  • Battery life could be better
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 8895
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  2. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  3. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
  4. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  5. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  6. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
  7. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  8. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  9. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »