Samsung Galaxy Note 8 को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की खबर

Samsung के Galaxy Note 8 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड पाई (Android Pie) अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है।

Samsung Galaxy Note 8 को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की खबर

Samsung Galaxy Note 8 को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की खबर

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Note 8 को पिछले महीने मिला था एंड्रॉयड पाई बीटा अपडेट
  • नया अपडेट सैमसंग One UI के साथ आ रहा है
  • Galaxy Note 8 को मिला अपडेट फरवरी 2019 सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung के Galaxy Note 8 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड पाई (Android Pie) अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को मिला लेटेस्ट अपडेट एंड्रॉयड पाई पर आधारित वन यूआई (One UI) के साथ आ रहा है। केवल इतना ही नहीं, Galaxy Note 8 को मिला अपडेट फरवरी 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ रोल आउट हुआ है।

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि, अपडेट को फिलहाल बुल्गारिया और स्लोवाकिया में जारी किया गया है। याद करा दें कि पिछले महीने Samsung ने Galaxy Note 8 के लिए एंड्रॉयड पाई बीटा प्रोग्राम को रोल आउट किया था। ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए Galaxy Note 8 के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट को जारी किया गया है और अपडेट फाइल का साइज़ 571 एमबी है।

Samsung Galaxy Note 8 को मिले अपडेट की जानकारी वेबसाइट SamMobile की रिपोर्ट से सामने आई है। वेबसाइट पर साझा किए स्क्रीनशॉट में सॉफ्टवेयर का वर्जन नंबर N950FXXU5DSB2 दिख रहा है। अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो Galaxy Note 8 यूजर Settings > Software update > Download updates मेनुअली में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं।

याद करा दें  कि, Samsung ने एंड्रॉयड पाई पर आधारित वन यूआई को Galaxy S9 और Galaxy S9+ के लिए पिछले साल नवंबर में जारी किया था। पिछले साल दिसंबर 2018 में गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ हैंडसेट को अपडेट प्राप्त हो गया था तो वहीं, Galaxy Note 9 को पिछले महीने अपडेट मिला था।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent buildquality, design and display
  • Useful stylus
  • Very good cameras
  • Speedy performance
  • कमियां
  • Slightly heavy
  • Battery life could be better
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 8895
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung Galaxy Note 8, Samsung, One UI, Android Pie
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  2. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  3. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  4. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  5. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  6. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  7. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  8. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  9. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  10. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »