सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 भारत में अब देरी से मिलेगा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 सितंबर 2016 13:13 IST
ख़ास बातें
  • नोट 7 की प्र-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को अब देर से मिलेगा फोन
  • सैमसंग दुनियाभर में नोट 7 वापस लेने का ऐलान करने वाली है
  • इस स्मार्टफोन को भारत में 59,000 रुपये में लॉन्च किया गया था
सैमसंग इंडिया भारत में गैलेक्सी नोट 7 की प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को इस स्मार्टफोन के देर से मिलने की जानकारी दे रही है। सैमसंग द्वारा यह जानकारी उन खबरों के बाद दी जा रही है कि कंपनी दुनियाभर से गैलेक्सी नोट 7 वापस मंगाएगी। कंपनी को अपने सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 हैंडसेट की कुछ यूनिट में ग्राहकों से चार्जिंग के दौरान विस्फोट की शिकायत मिली है।

गैज़ेट्स 360 को पता चला है कि सैमसंग इंडिया ने नोट 7 की प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को एक मैसेज के जरिए इस फोन को मिलने में होने वाली देरी की सूचना दी गै। इस मैसेज में लिखा है, ''गैलेक्सी नोट 7 की प्री-बुकिंग के लिए धन्यवाद। हमें खेद है कि आपके गैलेक्सी नोट 7 को पहुंचने में देर होगी। इस असुविधा के लिए हम क्षमाप्रार्थी हैं। हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि हम जल्द से जल्द आपके गैलेक्सी नोट 7 को पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस बात को समझने के लिए धन्यवाद।''
Advertisement

हमने इस बारे में सैमसंग इंडिया का बयान लेने के लिए संपर्क किया है और किसी भी जानकारी मिलते ही इस बारे में हर अपडेट हम आप तक पहुंचाएंगे।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में विस्फोट होने का कारण इसकी बैटरी में कमी को माना जा रहा है। नोट 7 की अब तक बिकीं कुल यूनिट में से 0.1 प्रतिशत में यह समस्या सामने आई है। सैमसंग का दावा है कि उनके लिए ग्राहकों की सुरक्षा सबसे बड़ी चीज है।
Advertisement

इससे पहले इसी हफ्ते, सैमसंग ग्लोबल ने गैलेक्सी नोट 7 में अतिरिक्त क्वालिटी कंट्रोल के चलते इस हैंडसेट के मिलने में देरी का ऐलान किया था।
Advertisement

सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 7 को इस बार हर साल के मुकाबले थोड़ा पहले लॉन्च किया है। सैमसंग के लिए नोच 7 हैंडसेट में कमी और वापस मंगाए जाने की जानकारी तब सामने आई है जब सैमसंग की प्रतिद्ंवदी ऐप्पल के आईफोन 7 लॉन्च इवेंट में कुछ दिन ही बाकी बचे हैं।

भारत में, सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 7 के डुअल सिम वेरिएंट को 59,900 रुपये में लॉन्च किया था और 30 अगस्त तक यह प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध था।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 8890

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  7. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  9. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.