Samsung Galaxy Note 10 Lite भारत में हुआ लॉन्च, S Pen और पंच-होल डिस्प्ले है खासियत

Samsung Galaxy Note 10 Lite को भारत में 38,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस फोन में ब्लूटूथ वाला S Pen भी शामिल है। गैलेक्सी नोट 10 लाइट की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और यह फोन 3 फरवरी से खरीद के लिए उपलब्द हो जाएगा।

Samsung Galaxy Note 10 Lite भारत में हुआ लॉन्च, S Pen और पंच-होल डिस्प्ले है खासियत

Samsung Galaxy Note 10 Lite की Sale भारत में 3 फरवरी से शुरू हो जाएगी

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Note 10 Lite की शुरुआती कीमत 38,999 रुपये है
  • फोन में 4,500 एमएएच बैटरी दी गई है
  • गैलेक्सी नोट 10 लाइट में पंच-होल AMOLED डिस्प्ले शामिल है
विज्ञापन
Samsung Galaxy Note 10 Lite भारत में लॉन्च ह गया है। मौजूदा Galaxy Note 10 का यह लाइट वर्जन सैमसंग के Exynos 9810 चिपसेट, 4,500 एमएएच बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आता है। इस फोन में इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले दी गई है, जो टॉप-सेंटर में सेट किए पंच-होल के साथ आती है। इसके बैक में दिया ट्रिपल कैमरा सेटअप वर्गाकार मॉड्यूल के साथ आता है। गैलेक्सी नोट 10 लाइट की डिस्प्ले के अंदर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और खास बात यह है कि यह फोन भी गैलेक्सी नोट 10 के जैसे ब्लूटूथ सपोर्ट वाले S Pen के साथ आता है।
 

Samsung Galaxy Note 10 Lite price in India, sale date, offers

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट के 6 जीबी रैम और 128 जीबी  भारत में कीमत 38,999 रुपये है। इसके हाई-एंड वेरिएंट में 8 जीबी रैम और 128 जीबी रैम है, जिसकी कीमत 40,999 रुपये है। इस फोन को कंपनी ने ऑरा ग्लो, ऑरा ब्लैक और ऑरा रेड कलर विकल्प में लॉन्च किया है। गैलेक्सी नोट 10 की प्री-बुकिंग आज दोपहर 2 बजे से शुरू हो चुकी है और यह फोन सभी बड़े ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर 3 फरवरी से उपलब्ध होगा।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो Samsung अपने मौजूदा ग्राहकों को सैमसंग अपग्रेड प्रोग्राम के तहत गैलेक्सी नोट 10 लाइट की खरीद पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है।
 

Samsung Galaxy Note 10 Lite specifications

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) इनफिनिटी-ओ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 394 पिक्सल प्रति इंच है। डिज़ाइन गैलेक्सी नोट 10 से प्रेरित लगता है। लेकिन किनारे थोड़ा ज़्यादा घुमावदार हैं और निचले हिस्से पर बॉर्डर चौड़ा है। फोन एस पेन स्टायलस के साथ आता है।

Samsung Galaxy Note 10 Lite को कंपनी के अपने एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है, जो 10एनएम ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है और इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.7 गीगाहर्ट्ज़ है। प्रोसेसर के साथ जुगलबंदी में मौज़ूद होगा 8 जीबी तक रैम।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट में वर्गाकर कैमरा मॉड्यूल के अंदर तीन कैमरों का सेटअप दिया गया है। इसमें एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल ऑटोफोकस प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है। तीसरा सेंसर भी 12 मेगापिक्सल का है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन फीचर्स है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है।

Galaxy Note 10 Lite की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह सुपर फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी। फोन में ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 76.1 x 163.7 x 8.7 मिलीमीटर है और वज़न 199 ग्रा
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Vivid display
  • Bundled fast charger
  • Good battery life
  • S Pen stylus
  • कमियां
  • Dated processor
  • Lacks IP rating
  • Low-light video could be better
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसर2.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  4. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »