Samsung Galaxy Note 10 Lite का दाम हुआ कम, कैशबैक ऑफर के साथ मिलेगा और सस्ते में

Samsung Galaxy Note 10 Lite के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत अब 37,999 रुपये हो गई है। ग्राहक 8 जीबी रैम वेरिएंट को 39,999 रुपये में खरीद पाएंगे। यानी कटौती 4,000 रुपये की है।

Samsung Galaxy Note 10 Lite का दाम हुआ कम, कैशबैक ऑफर के साथ मिलेगा और सस्ते में
ख़ास बातें
  • Galaxy Note 10 Lite की बैटरी 4,500 एमएएच की है
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है
  • Samsung Galaxy Note 10 Lite साल की शुरुआत में हुआ था लॉन्च
विज्ञापन
Samsung Galaxy Note 10 Lite के दाम में कटौती की गई है। अब सैमसंग के इस फोन की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये हो गई है। अभी दो महीने पहले ही जीएसटी दरों में बदलाव के बाद Samsung ने अपने गैलेक्सी नोट 10 लाइट हैंडसेट के दाम को बढ़ाने का फैसला किया था। दाम में कटौती करने के अलावा Samsung अपने ग्राहकों के लिए कैशबैक ऑफर लेकर आई है। गैलेक्सी नोट 10 लाइट खरीदने के लिए सिटीबैंक क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 5,000 रुपये कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा किसी और बैंक के कार्ड से ऑनलाइन पेमेंट करने पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा।
 

Samsung Galaxy Note 10 Lite price in India, cashback offers

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत अब 37,999 रुपये हो गई है। ग्राहक 8 जीबी रैम वेरिएंट को 39,999 रुपये में खरीद पाएंगे। यानी कटौती 4,000 रुपये की है। बता दें कि Samsung Galaxy Note 10 Lite के 6 जीबी और 8 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत क्रमशः 41,999 रुपये और 43,999 रुपये थी। यह कटौती स्थाई है जिसकी पुष्टि Samsung ने गैजेट्स 360 से कर दी है। इसके अलावा सिटीबैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ 5,000 रुपये कैशबैक मिलेगा। इस तरह से फोन के शुरुआती वेरिएंट की प्रभावी कीमत 32,999 रुपये हो जाएगी। जिन ग्राहकों के पास सिटीबैंक का कार्ड नहीं है, वे ऑनलाइन पेमेंट के साथ 2,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक पा सकते हैं।


इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट के साथ दो महीने YouTube Premium सब्सक्रिप्शन मुफ्त दिया जा रहा है।

याद रहे कि Samsung Galaxy Note 10 Lite को भारत में जनवरी महीने में 38,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। हालांकि, जीएसटी दरों में बढ़ोतरी किए जाने के बाद यह फोन महंगा हो गया था।
 

Samsung Galaxy Note 10 Lite specifications

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) इनफिनिटी-ओ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 394 पिक्सल प्रति इंच है। डिज़ाइन गैलेक्सी नोट 10 से प्रेरित लगता है। लेकिन किनारे थोड़ा ज़्यादा घुमावदार हैं और निचले हिस्से पर बॉर्डर चौड़ा है। फोन एस पेन स्टायलस के साथ आता है।

Samsung Galaxy Note 10 Lite को कंपनी के अपने एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है, जो 10एनएम ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है और इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.7 गीगाहर्ट्ज़ है। प्रोसेसर के साथ जुगलबंदी में मौज़ूद होगा 8 जीबी तक रैम।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट में वर्गाकर कैमरा मॉड्यूल के अंदर तीन कैमरों का सेटअप दिया गया है। इसमें एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल ऑटोफोकस प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है। तीसरा सेंसर भी 12 मेगापिक्सल का है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन फीचर्स है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है।

Galaxy Note 10 Lite की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह सुपर फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी। फोन में ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 76.1 x 163.7 x 8.7 मिलीमीटर है और वज़न 199 ग्राम।  
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Vivid display
  • Bundled fast charger
  • Good battery life
  • S Pen stylus
  • कमियां
  • Dated processor
  • Lacks IP rating
  • Low-light video could be better
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसर2.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Pro vs iQOO Neo 10 vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  2. Tata Motors ने लॉन्च किए Curvv.ev के दो नए वेरिएंट्स, जानें प्राइस, रेंज
  3. Itel Power 80 में हो सकता है Unisoc T7250 चिपसेट, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. OnePlus Ace 7 में गेमिंग पर होगा फोकस, बिल्ट-इन फैन के साथ हो सकता है एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  5. Samsung Galaxy Z Flip 8 में मिल सकता है 'बिना क्रीज' वाला डिस्प्ले
  6. iQOO 15T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  7. New Aadhaar Update: बिना एड्रेस प्रूफ भी अपडेट होगा आधार! जानें नया आसान तरीका
  8. Bitcoin का प्राइस 80,000 डॉलर से ज्यादा, ETF में फंड बढ़ने से मिला सपोर्ट
  9. Jio यूजर्स के लिए बुरी खबर! बंद हुआ 22GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग वाला बजट प्लान
  10. BenQ MOBIUZ EX271QZ गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »