Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ को इन ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका

Samsung Galaxy Note 10, Galaxy Note 10+ Sale: सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ की बिक्री शुरू हो चुकी है। जानें सेल ऑफर्स के बारे में।

Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ को इन ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका

Samsung Galaxy Note 10 Sale और Galaxy Note 10+ को इन ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Note 10 में 3,500 एमएएच की बैटरी होगी
  • 9,999 रुपये की कीमत वाले Galaxy Buds को 4,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा
  • Samsung Galaxy Note 10+ की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये
विज्ञापन
Samsung Galaxy Note 10, Galaxy Note 10+ Sale: सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। सैमसंग ने घोषणा की है कि कंपनी ने गैलेक्सी नोट 10 मॉडल के साथ ग्राहकों को डेटा लाभ देने के लिए Airtel, Reliance Jio और Vodafone के साथ हाथ मिलाया है। इसके अलावा कंपनी सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ के साथ 9,990 रुपये की कीमत वाले Galaxy Buds को भी डिस्काउंट के साथ बेच रही है। अगर आप भी सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ खरीदने के इच्छुुक हैं तो आइए अब आपको सेल ऑफर्स के बारे में जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Samsung Galaxy Note 10, Galaxy Note 10+ सेल ऑफर्स

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ खरीदने वाले एयरटेल ग्राहक 249 रुपये, 299 रुपये या 349 रुपये का रीचार्ज कर 18 महीने के लिए डबल डेटा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि अतिरिक्त लाभ की राशि 6,300 रुपये तक है।


एयरटेल ग्राहकों की तरह, वोडाफोन के प्रीपेड ग्राहकों को 255 रुपये तो वहीं पोस्टपेड ग्राहकों को 499 रुपये के रीचार्ज पर 18 महीने के लिए डबल डेटा का लाभ मिलेगा। बता दें कि अतिरिक्त लाभ की राशि 4,600 रुपये तक है। रिलायंस जियो के प्रीपेड ग्राहक यदि 4999 रुपये का रीचार्ज कराते हैं तो उन्हें दो सालों तक डबल डेटा का लाभ मिलेगा। बता दें कि अतिरिक्त लाभ की राशि 14,997 रुपये तक है।

याद करा दें कि पहले कंपनी गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ की प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 9,990 रुपये की कीमत वाले गैलेक्सी बड्स हेडफोन 4,999 रुपये में खरीदने का मौका दे रही थी। लेकिन अब सैमसंग ने अपने बंडल ऑफर को बढ़ा दिया है।

रिटेल स्टोर से गैलेक्सी नोट 10 मॉडल खरीदने वाले ग्राहक यदि HDFC बैंक कार्ड या एचडीएफसी कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 6,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। समान कैशबैक Amazon, Flipkart और टाटा क्लार्क पर ICICI बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर भी मिलेगा। इसके अलावा गैलेक्सी नोट 10 यूज़र को छह महीने के लिए YouTube Premium सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
 

Samsung Galaxy Note 10, Galaxy Note 10+ price in India

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये तय की गई है। दूसरी ओर, भारत में सैमसंग गैलेक्सी नोट 10+ की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये है। इस दाम में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 के ऑरा ब्लैक, ऑरा ग्लो और ऑरा रेड तो वहीं गैलेक्सी नोट 10+ ऑरा ब्लैक, ऑरा ग्लो और ऑरा व्हाइट कलर वेरिएंट में मिलेगा। याद करा दें कि सैमसंग ने इस सप्ताह के शुरुआत में दोनों ही हैंडसेट को भारत में लॉन्च किया था।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सिनोस 9825
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stunning display
  • Excellent cameras
  • Very good battery life
  • Bundled charger is really fast
  • कमियां
  • Camera Scene Optimiser needs tweaks
  • Size and weight could be issues for some users
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9825
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 0.3-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1440x3040 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  5. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  6. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  8. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  9. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »