Samsung Galaxy Note 20 और Galaxy Note 20 Ultra की कीमत एक बार फिर लीक

लेटेस्ट जानकारी के अनुसार Samsung Galaxy Note 20 मॉडल्स की शुरुआती कीमत EUR 949 (लगभग 83,300 रुपये) होगी। वहीं, दूसरी ओर Samsung Galaxy Note 20 Ultra की कीमत EUR 1,299 (लगभग 1,14,000 रुपये) होगी।

Samsung Galaxy Note 20 और Galaxy Note 20 Ultra की कीमत एक बार फिर लीक

लेटेस्ट कीमत बेल्जियम और नीदरलैंड मार्केट्स की है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Note 20 Ultra की कीमत Galaxy Note 10+ से भी ज्यादा हो सकती
  • Samsung Galaxy Note 20 4जी और 5जी वेरिएंट में खरीद के लिए होंगे उपलब्ध
  • इससे पहले टिप्सटर ईशान अग्रवाल ने भी कीमत से उठाया था पर्दा
विज्ञापन
Samsung Galaxy Note 20 और Galaxy Note 20 Ultra की कीमत एक बार फिर से ऑनलाइन सामने आईं है। बता दें, इससे कुछ दिन पहले भी टिप्सटर द्वारा गैलेक्सी नोट 20 सीरीज़ की कथित कीमत का खुलासा किया गया था। लेटेस्ट जानकारी के अनुसार गैलेक्सी नोट 20 मॉडल्स की शुरुआती कीमत EUR 949 (लगभग 83,300 रुपये) होगी। वहीं, दूसरी ओर गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा की कीमत को लेकर दावा किया गया है कि इसकी शुरुआती कीमत EUR 1,299 (लगभग 1,14,000 रुपये) होगी। गैलेक्सी नोट 20 और गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा दोनों ही फोन 4जी और 5 जी कनेक्टिविटी विकल्प के साथ मिलेंगे। वहीं इन स्मार्टफोन्स में Galaxy Note 10 मॉडल्स की तुलना में कई हार्डवेयर अपग्रेड्स भी दिए होंगे।
 

Samsung Galaxy Note 20, Galaxy Note 20 Ultra price (rumoured)

सैमसंग फोकस डच ब्लॉग GalaxyClub की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy Note 20 की शुरुआती कीमत EUR 949 (लगभग 83,300 रुपये) होगी, जबकि इसके 5जी वेरिएंट की शुरुआती कीमत EUR 1,049 (लगभग 92,000 रुपये) होगी। जो कि Galaxy Note 10 सीरीज़ के अनुरूप ही है। हालांकि, Galaxy Note 20 Ultra की कीमत को लेकर दावा किया गया है कि इसकी शुरुआती कीमत EUR 1,299 (लगभग 1,14,000 रुपये) होगी, जहां आपको बड़ा अंतर देखने को मिलेगा। Galaxy Note 10+ की कीमत EUR 1,099 (लगभग 96,200 रुपये) है।

यह कीमत कथित रूप से बेल्जियम और नीदरलैंड मार्केट्स की है। इसके अलावा कीमत पिछले दिनों सामने आई कीमते से भी काफी अलग है, जिसमें टिप्सटर ईशान अग्रवाल ने खुलासा किया था कि Galaxy Note 20 4G और Galaxy Note 20 5G की कीमत क्रमशः 999 यूरो (लगभग 87,600 रुपये) और 1,099 यूरो (लगभग 96,400 रुपये) हो सकती है। पोस्ट में यह भी बताया गया है कि Galaxy Note 20 Ultra के 5G वेरिएंट की कीमत 1,349 यूरो (लगभग 1.18 लाख रुपये) हो सकती है। हालांकि, दोनों सूत्रों के द्वारा बताई गई कीमतों में अंतर उनके बाजार के आधार पर हो सकता है।

आपको बता दें, गैलेक्सी नोट 20 सीरीज़ के अलावा, सैमसंग चार अन्य डिवाइस भी Galaxy Unpacked 2020 इवेंट में लॉन्च करने वाला है, जो कि 5 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। यह चार डिवाइस Galaxy Z Fold 2 5G, Galaxy Buds Live, Galaxy Watch 3, और Galaxy Tab S7 सीरीज़ हो सकते हैं।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सिनोस 990
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.90 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सिनोस 990
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stunning display
  • Excellent cameras
  • Very good battery life
  • Bundled charger is really fast
  • कमियां
  • Camera Scene Optimiser needs tweaks
  • Size and weight could be issues for some users
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9825
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 0.3-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1440x3040 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  2. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  3. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  4. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  5. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  6. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  7. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  8. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  9. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  10. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »