Samsung Galaxy Note 20 Plus की तस्वीर लीक, डिज़ाइन आया सामने

Samsung Galaxy Note 20 इस साल अगस्त में लॉन्च हो सकता है। माना जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 के साथ Samsung Galaxy Note 20 Plus भी लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy Note 20 Plus की तस्वीर लीक, डिज़ाइन आया सामने

Samsung Galaxy Note 20 Plus को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Note 20 Plus में दी जा सकती है 6.9 इंच स्क्रीन
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 में दी जा सकती है 6.7 इंच स्क्रीन
  • गैलेक्सी नोट 20 प्लस Galaxy Note 10 जितना मोटा होगा
विज्ञापन
Samsung Galaxy Note 20 इस साल अगस्त में लॉन्च हो सकता है। इन दिनों लॉन्च हो रहे अन्य स्मार्टफोन की तरह Samsung भी अपनी नई सीरीज़ के लिए ऑनलाइव इवेंट आयोजित करने वाली है। माना जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 के साथ Samsung Galaxy Note 20 Plus भी लॉन्च किया जा सकता है। अब इस प्लस मॉडल के रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) ऑनलाइन लीक हुई हैं। लीक हुए रेंडर्स में स्मार्टफोन के सभी एंगल्स के डिज़ाइन देखे जा सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी नोट प्लस में कर्व्ड किनारे दिए गए हैं। दूसरी तरफ, गैलेक्सी नोट 20 में फ्लैट डिस्प्ले होने की जानकारी है। फोन के पिछले हिस्से पर कई कैमरे देखे जा सकते हैं, इसके अलावा फोन में इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले दिखा है।

Samsung Galaxy Note 20 Plus के रेंडर को Onleaks और Pigtou द्वारा लीक किया गया है। फोन के चारों किनारे पर बेज़ल बेहद ही पतले हैं। वहीं, फ्रंट पैनल पर पंच-होल डिस्प्ले डिज़ाइन कट-आउट टॉप-सेंटर पर स्थित किया गया है। फोन का रियर कैमरा पैनल टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर आयताकार मॉड्यूल में स्थित है। तीन सेंसर्स को वर्टिकल लाइन में स्थित किया गया है, जिसके अंत में पेरिस्कोप लेंस दिया गया है। वहीं, फ्लैश के नीचे डेप्थ सेंसर अलग से दिया गया है।

फोन में पावर और वॉल्यूम बटन को दायीं तरफ स्थित किया गया है। बॉटम में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और एस-पेन स्लॉट दिया गया है। टिप्सटर ने बताया कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 प्लस फोन गैलेक्सी नोट 20 की तुलना में बड़ा लेकिन कम पतला होगा। डाइमेंशन की बात करें, तो यह 165x77.2x7.6 एमएम है। खबरों की मानें, तो गैलेक्सी नोट 20 प्लस Galaxy Note 10 की तरह मोटा होगा। इस फोन में 6.9 इंच कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो कि गैलेक्सी नोट 20 से थोड़ा बड़ा है, इसकी स्क्रीन 6.7 इंच की होगी।

जैसा कि हमने बताया, सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 सीरीज़ अगस्त महीने में लॉन्च हो सकती है। फोन 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सिनोस 9825
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »