6,000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy M35 5G का भारत आना कंफर्म, जानें कब हो रहा है लॉन्च?

Samsung Galaxy M35 5G की सबसे बड़ी खासियत इसमें शामिल 6,000mAh की बैटरी है। इसके अलावा, फोन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 nits की पीक ब्राइटनेस लेवल वाले AMOLED डिस्प्ले से लैस आता है।

6,000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy M35 5G का भारत आना कंफर्म, जानें कब हो रहा है लॉन्च?

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy M35 (ऊपर तस्वीर में) को मई में ब्राजील में लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • Amazon का बैनर दिखाता है कि Galaxy M35 5G Prime Day सेल में लॉन्च होगा
  • इस सेल को 20 जुलाई को शुरू किया जाएगा और ये 21 जुलाई को खत्म होगी
  • इसे BRL 2,699 (लगभग 43,400 रुपये) में ब्राजील में लॉन्च किया जा चुका है
विज्ञापन
Samsung Galaxy M35 5G को Exynos 1380 चिपसेट के साथ मई में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था। अब, सैमसंग इस M-सीरीज स्मार्टफोन को भारत में लाने वाली है। सटीक लॉन्च की तारीख बताए बिना, Amazon के साथ मिलकर कंपनी ने पुष्टि की है कि अपकमिंग Samsung स्मार्टफोन देश में Amazon Prime Day Sale 2024 में रिलीज किया जाएगा। हर साल Amazon की इस साल के दौरान कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जाते हैं। Galaxy M35 5G की सबसे बड़ी खासियत इसमें शामिल 6,000mAh की बैटरी है। इसके अलावा, फोन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 nits की पीक ब्राइटनेस लेवल वाले AMOLED डिस्प्ले से लैस आता है।

Amazon ने अपनी वेबसाइट Prime Day Sale 2024 को टीज करना शुरू कर दिया है। इस मौके पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने एक नया बैनर लाइव किया है, जो दिखाता है कि Samsung Galaxy M35 5G स्मार्टफोन को Amazon सेल के दौरान, यानी 20-21 जुलाई के बीच लॉन्च किया जाएगा। बैनर में अमेजन ने 'Notify Me' बटन को शामिल किया है, जिसके जरिए इस स्मार्टफोन के लॉन्च से जुड़ी अपडेट प्राप्त करने के लिए इच्छुक खरीदार खुद को रजिस्टर कर सकते हैं।
 
Latest and Breaking News on NDTV

Samsung Galaxy M35 5G को इसी साल मई में डार्क ब्लू, ग्रे और लाइट ब्लू कलर ऑप्शन के साथ ब्राजील में लॉन्च किया गया था। देश में इसके सिंगल 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत BRL 2,699 (लगभग 43,400 रुपये) रखी गई है। उम्मीद है कि Samsung भारत में भी इस स्मार्टफोन को इसी प्राइस सेगमेंट में लॉन्च करेगी।

Samsung Galaxy M35 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy M35 5G में 6.6 इंच का सुपर-एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह FHD+ रिजॉलूशन ऑफर करता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनैस 1,000 निट्स है। गैलेक्‍सी एम35 में इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें डुअल स्‍पीकर्स मिलते हैं।  नए गैलेक्‍सी फोन में 13 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा है। फोन के बैक में 50 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है, जोकि OIS सपोर्ट करता है। इसमें 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा-वाइड लेंस और 2 एमपी का मैक्रो कैमरा भी है। 

Galaxy M35 5G Android 14-बेस्ड One UI 6.1 पर रन करता है। इसमें Samsung का Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6,000mAh की बैटरी है, जो 25W फास्‍ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। हालांकि चार्जर बॉक्‍स में नहीं आता। 222 ग्राम वजनी नए Galaxy M35 5G में कनेक्टिविटी के लिए तमाम ऑप्‍शन दिए गए हैं। कूलिंग सिस्‍टम भी इसमें लगा है, जो फोन को गर्म होने से बचाता है। यह एक डुअल 5G सिम वाला फोन है और Wi-Fi 6 से लैस आता है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorilla Glass Victus+ protection on display
  • Excellent battery life
  • Long software support
  • Vapour cooling chamber
  • कमियां
  • Bulky design
  • No headphone jack
  • Slow charging
डिस्प्ले6.60 इंच
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन2340x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  11. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  5. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  7. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  9. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »