• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy M35 5G फोन लॉन्‍च, इसमें है 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 8जीबी रैम, जानें प्राइस

Samsung Galaxy M35 5G फोन लॉन्‍च, इसमें है 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 8जीबी रैम, जानें प्राइस

Samsung Galaxy M35 5G : नए फोन में कई अपग्रेड्स दिए गए हैं। 6.6 इंच का सुपर-एमोलेड डिस्‍प्‍ले इसमें है।

Samsung Galaxy M35 5G फोन लॉन्‍च, इसमें है 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 8जीबी रैम, जानें प्राइस

यह फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M35 5G ब्राजील में लॉन्‍च
  • इसमें दी गई है 6000 एमएएच की बैटरी
  • 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा दिया गया है फोन में
विज्ञापन
Samsung Galaxy M35 5G स्‍मार्टफोन को ब्राजील में लॉन्‍च कर दिया गया है। इसे पिछले साल आए Galaxy M34 का सक्‍सेसर कहा जा रहा है। नए फोन में कई अपग्रेड्स दिए गए हैं। 6.6 इंच का सुपर-एमोलेड डिस्‍प्‍ले इसमें है। 13 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। मेन कैमरा 50 मेगापिक्‍सल का है, जोकि OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन को सपोर्ट करता है। यह फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है। और क्‍या खास है डिवाइस में, आइए जानते हैं। 
 

Samsung Galaxy M35 Price 

Galaxy M3 5G की ब्राजील में कीमत $2,699 (ब्राजीली मुद्रा में) (लगभग 43,388 रुपये) है। इसे डार्क ब्‍लू, लाइट ब्‍लू और ग्रे कलर्स में लाया गया है। अगले कुछ हफ्तों में डिवाइस में भारत समेत दूसरे मार्केट्स में पेश किया जा सकता है। 
 

Samsung Galaxy M35 Features, specs 

Samsung Galaxy M35 5G में 6.6 इंच का सुपर-एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह FHD+ रेजॉलूशन ऑफर करता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनैस 1,000 निट्स है। गैलेक्‍सी एम35 में इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डुअल स्‍पीकर्स इसमें हैं। 

नए गैलेक्‍सी फोन में 13 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा है। फोन के बैक में 50 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है, जोकि OIS सपोर्ट करता है। इसमें 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा-वाइड लेंस और 2 एमपी का मैक्रो कैमरा भी है। 

Galaxy M35 5G रन करता है एंड्रॉयड 14 ओएस पर, जिस पर वनयूआई 6.1 की लेयर है। कंपनी ने 4 साल के एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 5 साल तक सिक्‍योरिटी अपडेट्स का वादा किया है। 

Galaxy M35 में एक्सिनॉस 1380 प्रोसेसर दिया गया है, उसके साथ 8 जीबी रैम है। फोन में 6 हजार एमएएच की बैटरी है, जोकि 25 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि चार्जर बॉक्‍स में नहीं आता। फोन में 256 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। 

222 ग्राम वजन वाले नए गैलेक्‍सी फोन में कनेक्टिविटी के लिए तमाम ऑप्‍शन दिए गए हैं। कूलिंग सिस्‍टम भी इसमें लगा है, जो फोन को गर्म होने से बचाता है। यह एक डुअल 5जी सिम वाला फोन है और वाई-फाई 6 की खूबी के साथ आता है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  4. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  5. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  6. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  7. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  8. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  10. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »