Samsung Galaxy M34 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Amazon पर दिखा टीजर

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 1080 SoC और ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है

Samsung Galaxy M34 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Amazon पर दिखा टीजर

इसकी 5,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है

ख़ास बातें
  • ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर भी इसके जल्द उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है
  • सैमसंग ने इसके लॉन्च की तिथि का खुलासा नहीं किया है
  • इसमें 6.6 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung जल्द भारत में Samsung Galaxy M34 5G लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन के लिए कंपनी की वेबसाइट पर एक अलग सपोर्ट पेज बनाया गया था। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर भी इसके जल्द उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। 

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 1080 SoC और ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है। हालांकि, सैमसंग ने इसके लॉन्च की तिथि का खुलासा नहीं किया है। टिप्सटर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने Samsung Galaxy M34 5G के स्पेसिफिकेशंस लीक किए हैं। इसमें 6.6 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसके डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप स्टाइल कटआउट दिया जा सकता है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का होने की संभावना है। इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सेंसर हो सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। 

कंपनी के आगामी स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लटूथ 5.3 और Wi-Fi जैसे विकल्प हो सकते हैं। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसकी थिकनेस 8.22 mm और वजन लगभग 199 ग्राम होने की संभावना है। सैमसंग ने जुलाई में गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट आयोजित करने की घोषणा की है। इसमें Samsung Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के लॉन्च होने की संभावना है। कंपनी ने पिछले वर्ष Galaxy Z Flip 4 को 999 डॉलर के प्राइस पर लॉन्च किया था। 

Galaxy Z Fold 5 के बारे में एक टिप्सटर Yogesh Brar (@heyitsyogesh) ने एक ट्विटर पोस्ट के जरिए स्पेसिफिकेशंस और प्राइस का संकेत दिया था। अमेरिका में इसका प्राइस Galaxy Z Flip 4 के समान होने की संभावना है। यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड One UI 5.1 के साथ हो सकता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ 8 GB का RAM और 256 GB तक स्टोरेज मिल सकती है। इस फोल्डेबल क्लैमशेल स्मार्टफोन का प्राइस अमेरिका में 999 डॉलर होने की संभावना है। कंपनी के Galaxy Z Flip 4 की तरह इसमें 12 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ डुअल कैमरा यूनिट मिल सकती है। इसकी 3,700 mAh की बैटरी 25 W चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Display, Samsung, Wifi, Market, Sensor, Processor, Launch, Amazon, Camera, Demand
नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  2. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  3. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  6. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  7. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  8. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  9. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  10. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »