Samsung Galaxy M31s स्मार्टफोन भारत में आज होगा लॉन्च, ये होंगी खूबियां

Samsung Galaxy M31s स्मार्टफोन Samsung Galaxy M31 का फोलअप वर्ज़न होगा, जो कि भारत में इस साल फरवरी में लॉन्च किया गया था।

Samsung Galaxy M31s स्मार्टफोन भारत में आज होगा लॉन्च, ये होंगी खूबियां

सेल्फी कैमरा होल-पंच डिज़ाइन में होगा स्थित

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M31s आज दोपहर 12 बजे होगा लॉन्च
  • सैमसंग गैलेक्सी एम31एस में मौजूद 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • Amazon और Samsung India की वेबसाइट से खरीद के लिए होगा उपलब्ध
विज्ञापन
Samsung Galaxy M31s स्मार्टफोन भारत में आज 30 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने वाला है। कंपनी द्वारा टीज़ की गई जानकारी के मुताबिक स्मार्टफोन में 6,000 एमएएच की दमदार बैटरी दी जाएगी और इसके अलावा फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा, सैमसंग गैलेक्सी एम31एस स्मार्टफोन को लेकर कई लीक्स भी अब-तक सामने आ चुकी है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फोन में क्या कुछ आ सकता है। हालांकि, कंपनी द्वारा ज्यादा जानकारी की पुष्टि नहीं की गई है। सैमसंग गैलेक्सी एम31 एस स्मार्टफोन Samsung Galaxy M31 का फोलअप वर्ज़न होगा, जो कि भारत में इस साल फरवरी में लॉन्च किया गया था।
 

Samsung Galaxy M31s price in India (expected)

Samsung ने Galaxy M31s की कीमत और उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन इसके लिए अब आपको ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। आज दोपहर 12 बजे लॉन्च के साथ सभी जानकारियों से पर्दा उठा दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन खरीद के लिए Amazon और Samsung India की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

याद दिला दें, सैमसंग गैलेक्सी एम31 स्मार्टफोन भारत में फरवरी में लॉन्च किया गया था। उस वक्त फोन को दो वेरिएंट्स में पेश किया गया था, एक 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और दूसरा 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट। बेस वेरिएंट की कीमत 15, 999 रुपये थी, जबकि टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये थी।
 
 

Samsung Galaxy M31s specifications (rumoured)

सैमसंग गैलेक्सी 31एस स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 आधारित वन यूआई पर काम कर सकता है। वहीं, लीक्स के अनुसार, फोन में 6.5 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले के साथ 407 पिक्सल डेनसिटी फीचर की जाएगी। इसके अलावा फोन में फोन एक्सिनॉस 9611 प्रोसेसर से दिया जाएगा, जिसके साथ 6 जीबी और 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर चार रियर कैमरे मौजूद होंगे, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। सेकेंडरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का होगा, और बाकि के दो कैमरे 5 मेगापिक्सल के होंगे। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के इस इस फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।

फोन की बैटरी 6,000 एमएएच की होगी। जिसमें 25 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल होगा।

पुरानी रिपोर्ट्स में फोन की बैटरी क्षमता, चार्जिंग स्पीड, 64 मेगापिक्सल कैमरा और सुपर एमोलेड डिस्प्ले की पुष्टि हो चुकी है। इस फोन में दो कलर ऑप्शन भी दिए जाएंगे, जिनके नाम मिराज ब्लैक और मिराज ब्लू होंगे। अंत में फोन में सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया होगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent battery life
  • Crisp AMOLED display
  • Bundled fast charger
  • कमियां
  • Dated processor
  • Weak low-light camera performance
  • Poor video stabilisation
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9611
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp AMOLED display
  • Excellent battery life
  • Decent performance
  • Good photo quality in daylight
  • कमियां
  • Disappointing low-light camera performance
  • Spammy notifications
  • Poor video stabilisation
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9611
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »