64MP प्राइमरी कैमरे वाला Samsung Galaxy M31s फोन हुआ 1,000 रुपये सस्ता, जानें नई कीमत...

Samsung Galaxy M31s को जुलाई महीने में दो कॉन्फिग्रेशन के साथ लॉन्च किया गया था, एक 6 जीबी रैम+ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट जिसकी कीमत 19,499 रुपये थी। वहीं, Samsung Galaxy M31s फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,499 रुपये थी।

64MP प्राइमरी कैमरे वाला Samsung Galaxy M31s फोन हुआ 1,000 रुपये सस्ता, जानें नई कीमत...

Samsung Galaxy M31s फोन मिराज ब्लैक और मिराज ब्लू रंग में मिलता है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M31s पिछले साल जुलाई महीने में हुआ था लॉन्च
  • फोन में मौजूद है 6,000 एमएएच की बैटरी
  • ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर से लैस है सैमसंग गैलेक्सी एम31एस
विज्ञापन
Samsung Galaxy M31s स्मार्टफोन की कीमत भारत में कथित रूप से 1,000 रुपये सस्ती हो गई है। लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आया है कि लोकप्रिय मिड-रेंज स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एम31एस के दोनों रैम व स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में कटौती की गई है। हालांकि, कंपनी द्वारा की गई यह कटौती केवल ऑफलाइन माध्यमों पर लाइव हुई है। आपको बता दें, सैमसंग गैलेक्सी एम31एस स्मार्टफोन को पिछले साल जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर, 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 6,000 एमएएच बैटरी से लैस है।  
 

Samsung Galaxy M31s price in India

सैमसंग गैलेक्सी एम31एस को जुलाई महीने में दो कॉन्फिग्रेशन के साथ लॉन्च किया गया था, एक 6 जीबी रैम+ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट जिसकी कीमत 19,499 रुपये थी। वहीं, Samsung Galaxy M31s फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,499 रुपये थी। हालांकि, अब 91mobiles.com की रिपोर्ट की मानें तो इस दोनों ही वेरिएंट में कंपनी ने 1,000 रुपये की कटौती कर दी है, जिसके साथ फोन के 6 जीबी रैम+ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये हो गई है और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,499 रुपये हो गई है। गौर करने वाली बात यह है कि यह कीमत कथित रूप से ऑफलाइन माध्यमों पर लाइव की गई है। Samsung Galaxy M31s फोन मिराज ब्लैक और मिराज ब्लू रंग में मिलता है।
 

Samsung Galaxy M31s specifications

डुअल-सिम सैमसंग गैलेक्सी एम31एस एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी ओ डिस्प्ले और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। बता दें कि इसी प्रोसेसर का इस्तेमाल Samsung Galaxy M31 और Samsung Galaxy M30s में भी हुआ है। फोटो और वीडियो के लिए हैंडसेट में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। सैमसंग गैलेक्सी एम31एस में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यहां Sony IMX682 सेंसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। यह 123 डिग्री अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस से लैस है। स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया गया है।

सेल्फी और वीडियो के लिए Samsung Galaxy M31s में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसे होल-पंच डिस्प्ले में जगह मिली है। कैमरा सेंसर  4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसमें स्लो मो वीडियो, एआर डूडल और एआर इमोजी फीचर दिए गए हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एम31एस की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकता है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन की बैटरी 6,000 एमएएच की है। यह 25 वॉट बंडल्ड चार्जर के साथ आता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent battery life
  • Crisp AMOLED display
  • Bundled fast charger
  • कमियां
  • Dated processor
  • Weak low-light camera performance
  • Poor video stabilisation
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9611
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Goat Sale: ₹20000 में आने वाले टॉप 5 टैबलेट पर हो रही तगड़ी बचत
  2. अपने इलाके में कैसे चेक करें 5G नेटवर्क आ रहा है या नहीं? ऑनलाइन हो जाएगा सारा काम
  3. Oppo Reno 16c 5G vs Google Pixel 9a vs Samsung Galaxy S25 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Flipkart Goat Sale में Samsung Galaxy A36 5G पर मिल रहा ₹7,000 से ज्यादा डिस्काउंट
  5. Apple के फोल्डेबल iPhone को कस्टमर्स तक पहुंचने में हो सकती है देरी!
  6. Moto G77 Power में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. ₹80 हजार में लॉन्च हुआ Nothing Phone 3 आधे प्राइस में! Prime Day Sale में आज आखिरी मौका
  8. 7,200mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुए Vivo G5i, Vivo G5z, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Xiaomi 18 Pro Max में हो सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  10. Vivo X300e के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »