Samsung Galaxy M31s के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले फिर लीक

Samsung Galaxy M31s स्मार्टफोन भारत में 30 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल स्मार्टफोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Samsung Galaxy M31s के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले फिर लीक

Samsung Galaxy M31s 30 जुलाई को होगा लॉन्च

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M31s में हो सकता है 6.5 इंच डिस्प्ले
  • सैमसंग गैलेक्सी एम31एस में मिलेंगे दो रैम व स्टोरेज ऑप्शन
  • फोन में मौजूद होगा क्वाड रियर कैमरा सेटअप
विज्ञापन
Samsung Galaxy M31s की स्क्रीन साइज़, कैमरा डिटेल्स, कलर ऑप्शन और वेरिएंट की जानकारी टिप्सटर द्वारा लीक कर दी गई है। टिप्सटर के ट्वीट के मुताबिक, गैलेक्सी एम31एस स्मार्टफोन 6.5 इंच डिस्प्ले, चार रियर कैमरे, एक सेल्फी कैमरे और दो कलर ऑप्शन के साथ दो रैम व स्टोरेज विकल्प में आएगा। हाल ही में कथित तौर पर गैलेक्सी एम31एस स्मार्टफोन गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग पर लिस्ट हुआ था, जहां इसके अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी हासिल हुई थी।
 

Samsung Galaxy M31s specifications (rumoured)

टिप्सटर ईशान अग्रवाल के ट्वीट के मुताबिक, Samsung Galaxy M31s स्मार्टफोन में 6.5 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले के साथ 407 पिक्सल डेनसिटी फीचर की जाएगी। फोन के बैक पैनल पर चार रियर कैमरे मौजूद होंगे, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। सेकेंडरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का होगा, और बाकि के दो कैमरे 5 ममेगापिक्सल के होंगे। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के इस इस फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। टिप्सटर ने यह भी बताया है कि यह फोन एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर से लैस होगा और बैटरी 6,000 एमएएच की होगी। जिसमें 25 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल होगा।

पुरानी रिपोर्ट्स में फोन की बैटरी क्षमता, चार्जिंग स्पीड, 64 मेगापिक्सल कैमरा और सुपर एमोलेड डिस्प्ले की पुष्टि हो चुकी है।

टिप्सटर के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एम31एस स्मार्टफोन दो रैम व स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में आ सकता है, जो हैं 6 जीबी रैम + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी। इस फोन में दो कलर ऑप्शन भी दिए जाएंगे, जिनके नाम मिराज ब्लैक और मिराज ब्लू होंगे।

गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग की बात करें, तो इसके अनुसार फोन में एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर मौजूद होगा और 6 जीबी रैम दी जाएगी। फोन में 1,080x2,400 पिक्सल डिस्प्ले के साथ 420 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी फीचर होगी। हालांकि, लेटेस्ट जानकारी में टिप्सटर ने थोड़ी अलग पिक्सल डेनसिटी का खुलासा किया है।

आपको बता दें, सैमसंग गैलेक्सी एम31एस स्मार्टफोन भारत में 30 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल स्मार्टफोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent battery life
  • Crisp AMOLED display
  • Bundled fast charger
  • कमियां
  • Dated processor
  • Weak low-light camera performance
  • Poor video stabilisation
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9611
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »