Samsung Galaxy M30s के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

Samsung Galaxy M30s में तीन रियर कैमरे होंगे। इस फोन के रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट मार्केट में उतारे जाएंगे।

Samsung Galaxy M30s के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

Samsung Galaxy M सीरीज़ केअन्य फोन की तरह Galaxy M30s सिर्फऑनलाइन बिकेगा

ख़ास बातें
  • 6,000 एमएएच की बैटरी होगी Samsung Galaxy M30s में
  • गैलेक्सी एम30एस में 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है
  • एंड्रॉयड 9 पाई से लैस हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी एम30एस
विज्ञापन
Samsung Galaxy M30s के स्पेसिफिकेशन भारत में लॉन्च किए जाने से पहले लीक हो गए हैं। बता दें कि सैमसंग ब्रांड के इस नए स्मार्टफोन को भारत में 18 सितंबर को लॉन्च किया जाना है। दावा किया गया है कि इसके दो वेरिएंट होंगे। यह 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज के साथ आएगा। ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी एम30एस में 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी एम30 की तरह गैलेक्सी एम सीरीज़ के अन्य हैंडसेट की तरह सैमसंग गैलेक्सी एम30एस भी ऑनलाइन एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट होगा।

टिप्सटर इशान अग्रवाल ने सैमसंग गैलेक्सी एम30एस के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक कर दिए हैं। इशान अग्रवाल के एक ट्वीट के मुताबिक, नए सैमसंग स्मार्टफोन में तीन रियर कैमरे होंगे। पिछले हिस्से पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल सेंसर और एफ/ 2.2 लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन में फ्रंट पैनल पर 24 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।

इसके अलावा गैलेक्सी एम30एस के रैम और स्टोरेज के दो-दो विकल्प होंगे- 4 जीबी और 6 जीबी रैम,  64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज। दावा है कि इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159x75.1x8.9 मिलीमीटर होगा और वज़न 174 ग्राम।
 
knrgc5ck

48 मेगापिक्सल रियर कैमरे के साथ आएगा Samsung Galaxy M30s
Photo Credit: Twitter/ Ishan Agarwal


Samsung India के मोबाइल बिजनेस के सीनियर वाइस प्रेसडेंट असीम वारसी ने हाल ही में गैजेट्स 360 को बताया था कि सैमसंग गैलेक्सी एम30एस में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी-यू डिस्प्ले और एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर होगा। इशान अग्रवाल ने भी डिस्प्ले पैनल को लेकर यही दावा किया है। Samsung पहले ही इस बात से पर्दा उठा चुकी है कि Galaxy M30s में जान फूंकने के लिए 6,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी और यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा हैंडसेट के एंड्रॉयड 9 पाई पर चलने की जानकारी मिली है।

इशान अग्रवाल ने Samsung Galaxy M30s के फ्रंट और बैक पैनल के रेंडर्स भी साझा किए हैं।

कुछ समय पहले इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के हवाले से न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस ने दावा किया था कि भारत में गैलेक्सी एम30एस की कीमत 15,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच हो सकती है। वैसे कंपनी की ओर से दाम पर चुप्पी है। वहीं, अमेज़न इंडिया पर सैमसंग गैलेक्सी एम30एस के अलग वेबपेज लाइव है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp AMOLED display
  • Great battery life
  • Decent performance
  • Good camera performance in daylight
  • कमियां
  • Camera is slow to focus
  • Spammy notifications
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9611
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »