Samsung Galaxy M12 को एक और सर्टिफिकेशन मिलने की खबर, लॉन्च दूर नहीं

इस महीने की शुरुआत में सैमसंग फोन Bluetooth SIG और Wi-Fi Alliance websites पर भी लिस्ट हुआ था। लिस्टिंग में संकेत मिले थे कि सैमसंग गैलेक्सी ए12 फोन Bluetooth v5.0 और 2.4GHz वाई-फाई के साथ आएगा।

Samsung Galaxy M12 को एक और सर्टिफिकेशन मिलने की खबर, लॉन्च दूर नहीं

गैलेक्सी एम12 सैमसंग का बजट स्मार्टफोन हो सकता है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M12 में मिल सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • सैमसंग गैलेक्सी एम21 कथित रूप से कई सर्टिफिकेशन पर हो चुका है लिस्ट
  • फोन में मिल सकता है Exynos 850 प्रोसेसर
विज्ञापन
Samsung Galaxy M12 स्मार्टफोन कथित रूप से Thailand की NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। हालांकि, इस लिस्टिंग के माध्यम से स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। लेकिन यह गैलेक्सी एम12 स्मार्टफोन कई अन्य सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुका है, जिसमें Bureau of Indian Standards (BIS), Bluetooth SIG, Wi-Fi Alliance और US Federal Communications Commission (FCC) आदि शामिल हैं। इसके अलावा, यह फोन पिछले दिनों ही गीकबेंच साइट पर भी देखा गया था। स्मार्टफोन के कथित रेंडर्स को भी टिप्सटर द्वारा पिछले महीने लीक किया गया था। गैलेक्सी एम12 सैमसंग का बजट स्मार्टफोन हो सकता है।

Rootmygalaxy की रिपोर्ट के अनुसार, SM-M127F/DS मॉडल नंबर के साथ एक स्मार्टफोन को Thailand की NBTC वेबसाइट द्वारा सर्टिफाइड किया गया है। इस मॉडल नंबर को Samsung Galaxy M12 से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। हालांकि, इस लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशन संबंधी कोई जानकारी सामने नहीं आती है, लेकिन पुराने सर्टिफिकेशन के आधार पर हमे इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की पहले से ज्ञात हो चुकी है।

यह स्मार्टफोन हाल ही में गीकबेंच वेबसाइट पर भी लिस्ट हुआ था। लिस्टिंग में इशारा मिला था कि सैमसंग गैलेक्सी एम12 स्मार्टफोन एक्सिनॉस 850 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और एंड्रॉयड 11 से लैस होगा। इस महीने की शुरुआत में सैमसंग फोन Bluetooth SIG और Wi-Fi Alliance websites पर भी लिस्ट हुआ था। लिस्टिंग में संकेत मिले थे कि सैमसंग गैलेक्सी ए12 फोन Bluetooth v5.0 और 2.4GHz वाई-फाई के साथ आएगा।

ऐसे ही मॉडल नंबर SM-M127G/DS का स्मार्टफोन BIS सर्टिफिकेशन पर भी लिस्ट हुआ था, जिसको लेकर माना जा रहा था कि यह सैमसंग गैलेक्सी एम12 का ही एक एन्य वेरिएंट होगा।  

नवंबर महीने में सैमसंग गैलेक्सी एम12 फोन US FCC वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुका है, जिसमें कहा गया था कि यह फोन EB-BM207ABY मॉडल कोड वाली बैटरी से लैस होगा, जो कि 6,000 एमएएच की होगी। कथित सैमसंग गैलक्सी एम12 स्मार्टफोन की बैक पैनल इमेज और रेंडर्स सामने आए थे, जिसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप देखने को मिला था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy M12, Samsung
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »