Samsung Galaxy M12 भारत में जल्द होगा लॉन्च, सपोर्ट पेज हुआ लाइव

SM-F127G/DS मॉडल नंबर कई सर्टिफिकेशन और बेंचमार्किंग वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है, जिसमें थाईलैंड की NBTC, Bureau of Indian Standards (BIS), Bluetooth SIG, Wi-Fi Alliance, US Federal Communications Commission (FCC) और Geekbench शामिल हैं।

Samsung Galaxy M12 भारत में जल्द होगा लॉन्च, सपोर्ट पेज हुआ लाइव

Samsung Galaxy M12 का कथित रूप से मास प्रोडक्शन भारत में हो चुका है शुरू

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M12 में मिल सकती है 7,000 एमएएच की दमदार बैटरी
  • सैमसंग गैलेक्सी एम12 एक्सिनॉस 850 प्रोसेसर से लैस हो सकता है
  • सैमसंग गैलेक्सी एम12 का मॉडल नंबर SM-F127G/DS माना जा रहा है
विज्ञापन
Samsung Galaxy M12 स्मार्टफोन का सपोर्ट पेज भारत में लाइव हो गया है, जिससे इशारा मिलता है कि यह स्मार्टफोन जल्द से जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। Samsung India की वेबसाइट पर लाइव हुए सपोर्ट पेज़ पर स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-F127G/DS के साथ नज़र आ रहा है, जोकि पुरानी लीक्स में गैलेक्सी एम12 से जुड़ा हुआ है। यही मॉडल नंबर इससे पहले कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट और बेंचमार्किंग वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है, जिसमें थाईलैंड की NBTC, Bureau of Indian Standards (BIS), Bluetooth SIG, Wi-Fi Alliance, US Federal Communications Commission (FCC) और Geekbench शामिल हैं। कथित रूप से भारत में इस स्मार्टफोन का उत्पादन बड़ी संख्या में होना शुरू हो गया है।

Samsung India वेबसाइट पर लाइव हुए सपोर्ट पेज पर स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-F127G/DS के साथ लिस्ट है। हालांकि, इस लिस्टिंग में स्मार्टफोन के मॉडल नंबर के अलावा किसी अन्य जानकारी का खुलासा नहीं होता है। हालांकि, पुरानी लीक्स की मानें तो यह मॉडल नंबर Samsung Galaxy M12 से जुड़ा हुआ है। इस हैंडसेट को कई सर्टिफिकेशन द्वारा सर्टिफाइड किया जा चुका है और इसके कई रेंडर्स भी सामने आ चुके हैं।

हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी एम12 स्मार्टफोन कथित रूप से थाईलैंड की NBTC वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था। अन्य लिस्टिंग में गीकबेंच शामिल है, जहां मालूम चला था कि यह फोन एक्सिनॉस 850 प्रोसेसर से लैस हो सकता है और इसमें 3 जीबी रैम मिलेगी व यह एंड्रॉयड 11 के साथ दस्तक देगा। Bluetooth SIG और Wi-Fi Alliance वेबसाइट लिस्टिंग से सामने आया ता कि यह फोन ब्लूटूथ वी5.0 और 2.4 गीगाहर्ट्ज़ वाई-पाई के साथ आएगा। इस गैलेक्सी हैंडसेट को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा जा चुका है। कुछ रिपोर्ट्स में तो यह भी जानकारी दी गई है कि सैमसंग गैलेक्सी एम12 फोन को कई जगह Samsung Galaxy F12 के रूप में भी लॉन्च किया जा सकता है।

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung ने कथित रूप से Samsung Galaxy M12 के लिए नोएडा की फैक्टरी में बड़ी संख्या में प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह फोन 7,000 एमएएच की दमदार बैटरी से लैस होगा। हालांकि, कथित रेंडर्स को टिप्सटर Steve Hemmerstoffer उर्फ OnLeaks द्वारा साझा किया गया था, जिसमें नॉच डिस्प्ले, वर्गाकार रियर कैमरा मॉड्यूल, फिंगरप्रिंट स्कैनर, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट देखने को मिला था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »