Samsung Galaxy J7 Pro एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की खबर

Samsung Galaxy J7 Pro के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट फिलहाल रूस में रोलआउट किया गया है। अपडेट के चेंजलॉग या साइज़ के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

Samsung Galaxy J7 Pro एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की खबर
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy J7 Pro 5.5 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले के साथ आता है
  • Galaxy J7 Pro को भारत में जून 2017 में लॉन्च किया गया था
  • अब सैमसंग का यह फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित वन यूआई पर चलेगा
विज्ञापन
Samsung Galaxy J7 Pro को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की खबर है। अपडेट अपने साथ फोन के लिए मई 2019 का सिक्योरिटी पैच भी लेकर आता है। एंड्रॉयड पाई अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न J730FMXXU5CSEE है। अब Galaxy J7 Pro एंड्रॉयड पाई अपडेट पाने वाला सैमसंग ब्रांड का पहला बजट स्मार्टफोन बन गया है। याद रहे कि Galaxy J7 Pro को भारत में जून 2017 में लॉन्च किया गया था। हैंडसेट एंड्रॉयड 7.0 नूगा के साथ आया था। बीते साल इस फोन को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिला था। अब गैलेक्सी जे7 प्रो यूज़र्स को एंड्रॉयड पाई मिलना शुरू हो गया है।

सैममोबाइल के मुताबिक, Samsung Galaxy J7 Pro के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट फिलहाल रूस में रोलआउट किया गया है। अपडेट के चेंजलॉग या साइज़ के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। उम्मीद है कि इस फोन को एंड्रॉयड पाई पर आधारित नया वन यूआई के सभी फीचर मिल जाएंगे। फोन को गेसचर आधारित नेविगेशन और एडेप्टिव बैटरी मिलने की उम्मीद है।

इस अपडेट के साथ पुरानी कमियों को तो दूर किया गया है। साथ में परफॉर्मेंस भी बेहतर हो जाएगी। हम अपने हर पाठक को इस अपडेट को डाउनलोड करने का सुझाव देंगे। अब रूस में रोलआउट शुरू हो गया है। भारत में भी इस फोन को जल्द ही यह अपडेट मिलना चाहिए।

अहम खासियतों की बात करें तो Samsung Galaxy J7 Pro 5.5 इंच के फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले, एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और 3,600 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »