Samsung Galaxy J7 Pro को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिलने की खबर

भारत में Samsung Galaxy J7 Pro के लिए Android 8.1 ओरियो अपडेट जारी कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy J7 Pro के लिए जारी हुए एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट का वर्जन नंबर J730GMDXU5BRJ2 है।

Samsung Galaxy J7 Pro को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिलने की खबर
ख़ास बातें
  • एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर से लैस है Samsung Galaxy J7 Pro
  • ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए मिलेगा सॉफ्टवेयर अपडेट
  • सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो को ओरियो अपडेट मिलना शुरू
विज्ञापन
भारत में Samsung Galaxy J7 Pro के लिए Android 8.1 ओरियो अपडेट जारी कर दिया गया है। याद करा दें कि सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो को पिछले साल जून में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के बाद से Galaxy J7 Pro एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता था। बता दें कि गैलेक्सी जे7 प्रो को मिले नए अपडेट की जानकारी रिपोर्ट के आधार पर है। जानकारी के मुताबिक, भारतीय यूजर को अपडेट ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए मिलेगा। अपडेट सितंबर 2018 सिक्योरिटी पैच के साथ आएगा। Sammobile की रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy J7 Pro के लिए जारी हुए एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट का वर्जन नंबर J730GMDXU5BRJ2 है।

याद करा दें कि जुलाई में एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि Galaxy J7 Pro, Galaxy J3 (2017) और Galaxy J5 Pro को सितंबर 2018 तक अपडेट मिल जाएगा। Samsung के अब भी कई ऐसे स्मार्टफोन हैं जिन्हें ओरियो अपडेट नहीं मिला है। फिलहाल गैलेक्सी जे3 (2017) और गैलेक्सी जे5 प्रो को अपडेट मिलने की कोई खबर नहीं है। Settings > Software updates में जाकर Samsung Galaxy J7 Pro यूजर्स अपडेट की जांच कर सकते हैं। सलाह दी जाती है कि फोन को अपडेट करने से पहले डेटा का बैकअप ले लें, साथ ही फोन को अपडेट करे के लिए हाई-स्पीड डेटा या वाईफाई का ही इस्तेमाल करें।

आइए एक नजर डालते हैं Galaxy J7 Pro के कुछ स्पेसिफिकेशन पर। हैंडसेट में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x 1080 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। यह 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिज़ाइन से लैस है। इसमें ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर के साथ माली टी830 जीपीयू दिया गया है। रैम 3 जीबी है और इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी। Samsung Galaxy J7 Pro में 3,600 एमएएच की बैटरी है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »