• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम के 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किए जाने की ख़बर

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम के 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किए जाने की ख़बर

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम के 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किए जाने की ख़बर
ख़ास बातें
  • ऑफलाइन रिटेलर का दावा, 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की बिक्री जल्द ही शुरू होगी
  • Only Mobiles ने भी अपनी वेबसाइट पर इस वेरिएंट को लिस्ट किया है
  • वेबसाइट पर 32 जीबी वेरिएंट 16,900 रुपये में लिस्ट किया गया है
विज्ञापन
ख़बर है कि सैमसंग ने अपने गैलेक्सी जे7 प्राइम हैंडसेट का 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पेश कर दिया है। याद रहे कि इस हैंडसेट को पिछले साल सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था और यह 16 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।

मुंबई के नामी ऑफलाइन रिटेलर ने दावा किया है कि नए 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की बिक्री जल्द ही शुरू होगी। वैसे इन दावों में दम लगता है क्योंकि Only Mobiles ने भी अपनी वेबसाइट पर इस वेरिएंट को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम का 16 जीबी वेरिएंट 15.900 रुपये में मिल रहा है और वेबसाइट पर 32 जीबी वेरिएंट 16,900 रुपये में लिस्ट किया गया है।

गैजेट्स 360 ने 32 जीबी वेरिएंट की उपलब्धता को लेकर सैमसंग इंडिया से संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही हम खबर को कंपनी के बयान के साथ अपडेट करेंगे। फिलहाल, यह वेरिएंट कंपनी की अपनी वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया गया है।

इनबिल्ट स्टोरेज के अलावा सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम (रिव्यू) नए वेरिएंट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम स्मार्टफोन गैलेक्सी जे7 (2016) का अपग्रेडेड वर्ज़न है। इसमें होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर इंटिग्रेटेड है। डुअल-सिम वाला गैलेक्सी जे7 प्राइम में एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो मौजूद रहेगा। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसके ऊपर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 का प्रोटेक्शन मौजूद है। यह 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम से लैस होगा।

गैलेक्सी जे7 प्राइम में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। हैंडसेट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Well designed and well built
  • Superb screen
  • S Power Planning feature
  • Decent battery life
  • कमियां
  • Low light camera performance could be better
  • Fingerprint scanner can be tricky at times
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »