सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 सितंबर 2016 16:32 IST
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने भारत में अपनी गैलेक्सी जे सीरीज का नया स्मार्टफोन गैलेक्सी जे7 प्राइम लॉन्च किया है। सैमसंग जे7 प्राइम की कीमत 18,790 रुपये है और इसे मार्केट में उपलब्ध कर दिया गया है। कंपनी के गैलेक्सी जे7 प्राइम के साथ नए सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया है। सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम की कीमत 14,790 रुपये है और इसे सिंतबर महीने के अंत तक उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई है।

यह स्मार्टफोन एस पावर प्लानिंग और एस सिक्योर फ़ीचर से लैस है। एस पावर प्लानिंग फ़ीचर बैटरी की लाइफ बढ़ाने का काम करेगा। इसमें फोन कॉल के लिए हमेशा रिज़र्व बैटरी मौजूद रहेगी और बैटरी खत्म हो जाने की स्थिति में फोन कॉल अपने आप फॉरवर्ड हो जाएंगे।

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम स्मार्टफोन गैलेक्सी जे7 (2016) का अपग्रेडेड वर्ज़न है। इसमें होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर इंटिग्रेटेड है। अन्य अंतर में एचडी डिस्प्ले की जगह फुल-एचडी डिस्प्ले, ज्यादा रैम (2 जीबी की जगह 3 जीबी), ज्यादा इनबिल्ट स्टोरेज (16 जीबी की जगह 32 जीबी) और ज़्यादा रिज़ॉल्यूशन वाला फ्रंट कैमरा (5 मेगापिक्सल की जगह 8 मेगापिक्सल) हैं।
 
गैलेक्सी जे7 प्राइम के अन्य स्पेसिफिकेशन लगभग गैलेक्सी जे7 (2016) वाले हैं। डुअल-सिम वाले गैलेक्सी जे7 प्राइम में एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो मौजूद रहेगा। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसके ऊपर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 का प्रोटेक्शन मौजूद है। यह 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम से लैस होगा।
Advertisement

गैलेक्सी जे7 प्राइम में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है।
Advertisement

सैमसंग जे सीरीज का यह स्मार्टफोन 4जी एलटीई, वाई-फाई, जीपीएस/ ए- जीपीएस, ब्लूटूथ वी4.1, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आएगा। इसमें 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है और डाइमेंशन 151.5x74.9x8.1 मिलीमीटर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Well designed and well built
  • Superb screen
  • S Power Planning feature
  • Decent battery life
  • Bad
  • Low light camera performance could be better
  • Fingerprint scanner can be tricky at times
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  2. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.