सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) स्मार्टफोन के बारे में पता चला

सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) स्मार्टफोन के बारे में पता चला
विज्ञापन
हमें पहले भी जानकारी मिली है कि सैमसंग अपनी गैलेक्सी जे सीरीज स्मार्टफोन के 2017 एडिशन पर काम रही है। कुछ महीने पहले ही गैलेक्सी जे3 (2017) को टीना की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। अब एसएम-जे727वी मॉडल नंबर वाले एक हैंडसेट के बारे में पता चला है। दरअसल, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट साइट ज़ौबा पर इस कोडनेम से सैंमसंग के एक हैंडसेट को लिस्ट किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह गैलेक्सी जे7 (2017) स्मार्टफोन है।

ज़ौबा लिस्टिंग की जानकारी प्राइस राजा वेबसाइट द्वारा दी गई है। साइट पर हैंडसेट को 13686 रुपये में लिस्ट किया गया है। आपको बता दें कि ज़ौबा लिस्टिंग में सिर्फ घोषित कीमत होती है। वास्तविक मार्केट में कीमत बहुत अलग हो सकती है।

खबर है कि इस हैंडसेट में एक्सीनॉस चिपसेट मौजूद होगा। यह 5.5 इंच के फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ आएगा। इसके साथ मौजूद होगा 3 जीबी रैम। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की जानकारी मिली है। और सारे फ़ीचर 3000 एमएएच की बैटरी के दम पर काम करेंगे।

इससे पहले सितंबर महीने में ही गैलेक्सी ए3 (2017) के बारे में कई खुलासे हुए थे। इस हैंडसेट को भी एक्सपोर्ट-इंपोर्ट ट्रैकर वेबसाइट ज़ौबा पर लिस्ट किया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy J7 2017
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  2. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  3. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  7. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  8. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  9. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  10. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »