सैमसंग गैलेक्सी ए3 (2017) के बारे में नई जानकारियां आईं सामने

सैमसंग गैलेक्सी ए3 (2017) के बारे में नई जानकारियां आईं सामने
विज्ञापन
सैमसंग के आने वाले कथित स्मार्टफोन गैलेक्सी ए3 (2017) को लेकर लीक और लिस्टिंग में लगातार खुलासे हो रहे हैं। इसी हफ्ते पहले सैमसंग गैलेक्सी ए3 (2017) को एक बेंचमार्किंग वेबसाइट पर लिस्ट किया था। अब इस स्मार्टफोन को भारतीय इंपोर्ट और एक्सपोर्ट को ट्रैक करने वाली वेबसाइट ज़ौबा पर देखा गया है। ए3 (2017) स्मार्टफोन पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी ए3 (2016) का अपग्रेडेड वेरिएंट है।

ज़ौबा पर हुई लिस्टिंग से खुलासा होता है कि सैमसंग गैलेक्सी ए3 (2017) को टेस्टिंग उद्देश्य के चलते दक्षिण कोरिया से भारत भेजा गया है। इसके अलावा लिस्टिंग में जानकारी दी गई है कि इस फोन की कीमत 155 डॉलर (करीब 10,200 रुपये) होगी। हालांकि, आमतौर पर ज़ौबा पर बताई गई कीमत को भरोसेमंद नहीं माना जाता है।

इससे पहले बेंचमार्किंग लिस्टिंग से पता चला था कि इस फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा। इस डिवाइस में 4.7 इंच स्क्रीन होगा। हैंडसेट में 2 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज (माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ) होगा। फोन में एक 13 मेगापिक्सल रियर व 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होने की खुलासा भी हुआ है। गैलेक्सी ए3 (2017) एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा।

बता दें कि अभी तक सैमसंग ने इस स्मार्टफोन के बारे में किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ये सभी जानकारी लीक और लिस्टिंग पर आधारित हैं। इसलिए इन खबरों पर पूरी तरह से भरोसा करना गलत होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  2. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  3. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  4. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  5. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  6. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  7. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  8. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  9. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  10. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »