Samsung Galaxy Fold 2 में हो सकता है 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले

पुरानी रिपोर्ट्स में सामने आ चुका है कि Samsung Galaxy Fold 2 में 7.59 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया जाएगा, जो कि 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।

Samsung Galaxy Fold 2 में हो सकता है 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले

Samsung Galaxy Fold 2 के कई स्पेसिफिकेशन लीक

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Fold 2 होगा कंपनी का तीसरा फोल्डेबल फोन
  • सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 2 में नहीं मिलेगा S पेन सपोर्ट
  • 5 अगस्त को लॉन्च हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 2
विज्ञापन
Samsung Galaxy Fold 2 में 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले दिया जा सकता है, एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। कुछ महीनों से इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की जानकारी को लेकर कई खबरे आ चुकी हैं। ताज़ा खबर है कि इस Samsung फोल्डिंग फोन की प्राइमरी स्क्रीन में सार्वधिक रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। वहीं, फोन के आउटर डिस्प्ले में स्टैंडर्ड 60 हर्ट्ज़ का पैनल दिया जाएगा। एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया है कि सैमसंग कुछ तकनीकी कारणों की वजह से अपने गैलेक्सी फोल्ड 2 स्मार्टफोन में एस पैन स्टायलस नहीं देगी।

Samsung Galaxy Fold 2 को लेकर संभावना है कि इसे Galaxy Note 20 लॉन्च के दौरान पेश किया जा सकता है। पुरानी रिपोर्ट्स की मानें, तो गैलेक्सी फोल्ड 2 में 7.59 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया जाएगा, जो कि 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। दक्षिण कोरियाई वेबसाइट ETNews के द्वारा भी कुछ इसी तरह की खबर सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि फोन में 120 हर्ट्ज़ पैनल मौजूद होगा। 9to5Google की रिपोर्ट में बताया गया है कि TheElec के अनुसार काफी संभावना है कि गैलेक्सी फोल्ड 2 में एस पेन को सपोर्ट नहीं दिया जाएगा। इसका मुख्य कारण यह है कि सैमसंग को एक फोल्डेबल ग्लास डिज़ाइन को खोज़ना है, जो कि स्टायलस के दबाव को झेल सके।

हाल ही में एक अन्य खबर सामने आई थी कि गैलेक्सी फोल्ड 2 को 5 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ एक किफायती विकल्प भी पेश किया जा सकता है जिसका नाम होगा Galaxy Fold Lite। जानकारी मिली थी कि इस फोन की कीमत $1,099 (लगभग 82,800 रुपये) हो सकती है। इसमें गैलेक्सी फोल्ड 2 की तुलना में छोटा डिस्प्ले और अलग कैमरा सेटअप दिया जाएगा।

 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  2. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  5. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  6. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »